Yoga for hair growth: काले-लंबे और घने बाल भला कौन नहीं चाहता. इसके लिए आप कई जतन भी करते हैं. हफ्ते में दो से तीन बालों को धोने से लेकर, मंहगे प्रोडक्ट, शैम्पू का भी प्रयोग करते हैं. लेकिन बालों की ग्रोथ होती ही नहीं. तेल की चंपी से लेकर स्पा भी करवाते हैं लेकिन बालों की डेंसिटी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा. अगर आप भी बालों की रूकी हुई ग्रोथ और डेंसिटी को लेकर परेशान हैं तो रोज ये योगासन करना शुरू कर दें. योग से बालों को नेचुरल तरीके से बढ़ाया जा सकता है. इन 5 योगासान को करने से कुछ ही दिनों में बालों की ग्रोथ पर असर होगा और बाल कमर तक बढ़ जाएंगे.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
बालों को बढ़ाने के लिए करें ये योगासन | Exercise for hair growth
बालासन (Balasana)
इस आसन को चाइल्ड पोज भी कहते हैं. बालासन करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं. फिर कमर को झुकाते हुए दोनों हाथों को कानों से टच करते हुए फैला लें. इस आसन में माथा फर्श को टच करेगा.
शीर्षासन (Headstand)
सिर के बल किए जाने आसन को शीर्षासन कहते हैं. इसे करने से पांचन तंत्र दुरुस्त रहता और ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है, जिसका इसर बालों की ग्रोथ पर पड़ता है. इसे करने के लिए सबसे पहले घटनों के बल बैठ जाएं, फिर हाथों को लॉक करके सिर के पीछे रखें. फिर अपने पैरों को ऊपर उठाएं. शुरू में इस योग को दीवार के सहारे करना चाहिए.
गर्मियों में इन 5 पॉपुलर ड्रिंक्स का बिल्कुल नहीं करना चाहिए सेवन, बिगड़ सकती है तबियत
अधोमुख श्वानासन (Adho Mukha Shvanasana)
अधोमुख श्वानासन में सबसे पहले सीधा खड़े होकर, दोनों हाथों को ऊपर उठाते हुए आगे की तरफ झुकते हुए फर्श पर रखेंगे, फिर एक पैर को ऊपर की तरफ उठाएं, जबकि एक पैर जमीन पर रहेगा. इस आसन से सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिसका असर बालों की ग्रोथ पर होता है.
अगर इस तरह खाना शुरू करेंगे पपीता तो कब्ज से मिलेगी निजात, सुबह फ्रेश होने में नहीं लगेगा समय
उत्तानासन (Uttanasana)
उत्तानासन करने के लिए सीधा खड़े हो जाएं, फिर हाथों से पैरों के टखने को पकड़ें. सिर को घटनों से टच कराएं.
मत्स्यासन (Matsyasana)
मत्स्यासन के लिए पद्मासन में बैठ कर पीठ के बल लेट जाएं, फिर छाती और सिर को थोड़ा सा उठाएं, ध्यान रहे कि सिर फर्श को टच करेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं