- हेपेटाइटिस लीवर की सूजन है, जो संक्रमण या चोट के कारण हो सकता है.
- हमारी कुछ बुरी लाइफस्टाइल की आदतों की वजह से लीवर डैमेज होता रहता है.
- शराब का सेवन कम करें और बाहर के खाने से परहेज करें.
World Hepatitis Day 2022: हमारी कुछ बुरी लाइफस्टाइल की आदतों की वजह से लीवर लगातार डैमेज होता रहता है. हालांकि इसका पता हमें तब चलता है जब हम हेपेटाइटिस जैसी लीवर की बीमारी से ग्रसित हो जाते हैं. हेपेटाइटिस लीवर में एक वायरल इंफेक्शन (Viral Infection) है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार, वायरल हेपेटाइटिस (Hepatitis) के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है. हेपेटाइटिस लीवर की सूजन है, जो संक्रमण या चोट के कारण हो सकता है. मानसून में हेपेटाइटिस संक्रमण की व्यापकता बढ़ जाती है क्योंकि दूषित पानी जोखिम कारकों में से एक है.
हेपेटाइटिस के रिस्क में डालती हैं ये लाइफस्टाइल हैबिट्स | These Lifestyle Habits Put You At Risk Of Hepatitis
1) शराब का सेवन
शराब आपके लीवर की हेपेटाइटिस वायरस से लड़ने की क्षमता को कम कर देता है. इसलिए, अगर आप हेपेटाइटिस संक्रमण से सुरक्षित रहना चाहते हैं तो भारी शराब के सेवन से बचना सबसे अच्छा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ओह तो इस वजह से होती है हेपेटाइटिस की बीमारी, जानें कारण और बचाव के तरीके
2) अस्वच्छ भोजन की आदतें
खाने से पहले और बाद में हाथ नहीं धोना, स्ट्रीट फूड का ज्यादा सेवन आदि हेपेटाइटिस के जोखिम कारक हैं क्योंकि इससे आपके वायरस से संक्रमित होने संभावना बढ़ जाती है.

3) बाहर का पानी पीना
हेपेटाइटिस वायरस दूषित पानी में लंबे समय तक जीवित रह सकता है और अगर इसका सेवन किया जाए तो यह किसी व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर सकता है.
4) निष्क्रिय जीवनशैली
निष्क्रिय जीवनशैली भी हेपेटाइटिस के लिए एक जोखिम कारक बन जाती है क्योंकि शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली वायरस से लड़ने की क्षमता खो देती है.
अपने लीवर को हेल्दी, पावरफुल बनाने और हेपेटाइटिस से बचाने के 5 तरीके
5) एक से ज्यादा पार्टनर के साथ असुरक्षित यौन संबंध
एक से ज्यादा पार्टनर के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाने से आप हेपेटाइटिस वायरस के संपर्क में आ सकते हैं. संबंध बनाते समय बहुत सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि इससे आपको वायरस होने का खतरा बढ़ सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं