World Health Day 2023: स्वास्थ्य ही धन है, ये लाइन हमने कई बार सुनी है. हम अपनी बिजी लाइफस्टाइल के कारण अपनी हेल्थ को अनदेखा करते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन हर साल 7 अप्रैल को दुनिया भर में लोगों को जागरूक करने के लिए 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' मनाता है. स्वास्थ्य सबसे बड़ी संपत्ति है. यह खास दिन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है जो खुशहाल जीवन के लिए अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करने में मदद कर सकता है.
तरबूज के बीज होते हैं सेहत का खजाना, बेहतर फिटनेस के साथ-साथ स्किन के लिए भी हैं कमाल के फायदेमंद...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास | World Health Day History
विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 1948 में दुनिया को एक समान लक्ष्य, हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के लिए एक साथ लाने के लिए की गई थी. जीवन के एक जरूरी घटक के रूप में स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए कई देश एक साथ आए और 1948 में डब्ल्यूएचओ की स्थापना की. संगठन की स्थापना दुनिया को सुरक्षित रखने, कमजोर लोगों की मदद करने, लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइ की इंपोर्टेंस को समझाने के लिए की गई थी.
पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस 1950 में 7 अप्रैल को मनाया गया था. यह डब्ल्यूएचओ की स्थापना को मार्क करने के लिए आयोजित किया गया था.
विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व | World Health Day Significance
विश्व स्वास्थ्य दिवस लोगों को शिक्षित करने, स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूकता फैलाने, नई दवाओं, शोधों और यह सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाता है कि स्वास्थ्य सुविधाएं हर जगह, हर किसी के लिए सुलभ हों. यह दिन लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने और क्वालिटी लाइफ जीने के लिए सुधार करने की याद दिलाता है. विश्व स्वास्थ्य दिवस संगठन के लिए प्रत्येक साल ग्लोबल हेल्थ पर चर्चा करने का एक अवसर है. यह दिन डब्ल्यूएचओ के लिए अपनी वेलबीइंग की ओर सबका ध्यान आकर्षित करने का एक अवसर है.
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम | World Health Day 2023 Theme
डब्ल्यूएचओ की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम "सभी के लिए स्वास्थ्य" रखी गई है. डब्ल्यूएचओ वैश्विक स्वास्थ्य पर चर्चा करने के लिए कई अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है.
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 का सेलिब्रेशन:
डब्ल्यूएचओ अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सेमिनार, अभियान और पैनल चर्चा आयोजित करता है. स्कूल और कॉलेज भी छात्रों और अभिभावकों को शिक्षित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं. कई एनजीओ अच्छे स्वास्थ्य के बारे में बात करने के लिए सोशल मीडिया पर लाइव सेशन आयोजित करते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं