Tarbooz ke beej ke fayde aur nuksan: गर्मियों के मौसम में खुद को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है, ऐसे में हमें ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जो शरीर में पानी की कमी को दूर करते हों. तरबूत या वॉटरमेलन ऐसा ही एक फल है, जिसमें 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है. तरबूज शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ ही पेट को ठंडक पहुंचाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं तरबूज के गुदा के साथ इसके बीज (Watermelon Seeds) भी ढेरों गुणों से भरपूर होते हैं. सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी ये काले-काले बीज काफी फायदेमंद होते हैं, आइए इसके बारे में जानते हैं.
गर्मियों में तरबूज के बीज खाने के फायदे और नुकसान | Watermelon Seeds Benefits and Side Effects
1. दिल की सेहत
तरबूज के बीज इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने में मददगार हैं. तरबूज के बीजों में मैग्नीशियम की मौजूदगी के कारण ये बीज हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है. इसका सीधा संबंध दिल की सेहत से होता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2. हड्डियों को बनाए मजबूत
तरबूज के बीज में कॉपर, मैंगनीज और पोटैशियम जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये मिनरल्स अन्य सूक्ष्म न्यूट्रिएंट्स के साथ मिलकर हमारी हड्डियों को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं. ये बीज हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने और बोन डेंसिटी में सुधार करने में मददगार हो सकते हैं.
3. मेटाबॉलिज्म को बढ़ाए
तरबूज के बीज फोलेट, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक जैसे न्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस हैं. इन बीजों को पौष्टिक माना जाता है, क्योंकि ये अमीनो एसिड, प्रोटीन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स में रिच होते हैं. ये सभी न्यूट्रिएंट्स मिलकर आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में हेल्प करते हैं.
4. डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर
तरबूज के बीज डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं. यह बढ़े हुए ब्लड शुगर के लेवल को कम करने के लिए जाने जाते हैं और ऐसे में ये डायबिटीज के मरीजों के बहुत ही अच्छे माने जाते हैं.
5. ग्लोइंग स्किन
फैटी एसिड की मौजूदगी की वजह से ये स्किन को ड्राई होने से रोकते हैं और इसे हाइड्रेटेड रखते हैं और स्किन डैमेज को कम करते हैं.
तरबूज के बीज खाने के नुकसान | Side Effects Of Watermelon
यहां हमने आपको तरबूज के बीजों के फायदे के बारे में बताया, लेकिन जैसा कि हम हमेशा कहते हैं किसी भी चीज को आहार में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. क्योंकि हर किसी की आहार संबंधी जरूरतें अलग होती हैं. इसी के साथ आपको यह जानने की जरूरत है कि तरबूज के बीजों को भी अधिक मात्रा में खाने के नुकसान हैं. जरूरत से ज्यादा मात्रा में खाने से एलर्जी, कब्ज या खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
Sudden Heart Attack: कभी नहीं आएगा अचानक हार्ट अटैक! Sr. Cardiologist ने बताए रामबाण उपाय...
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं