विज्ञापन

World Health Day 2026: वो 5 बीमारियां जो दिखती नहीं, लेकिन अंदर ही अंदर बढ़ती रहती हैं - क्या आप जानते हैं?

World Health Day 2026: हम सभी बाहरी शरीर पर की ज्यादा केयर करते हैं, लेकिन अंदर क्या चल रहा है उसे नजरअंदाज कर देते हैं. आज हम आपको ऐसी कुछ साइलेंट बीमारियों के बारे में बता रहे हैं जो अंदर-अंदर शरीर में बढ़ती रहती हैं.

World Health Day 2026: वो 5 बीमारियां जो दिखती नहीं, लेकिन अंदर ही अंदर बढ़ती रहती हैं - क्या आप जानते हैं?
World Health Day 2026: बहुत सी बीमारियां दिखती नहीं लेकिन शरीर को अंदर से खोखला कर देती हैं. (AI Image)

World Health Day 2026: आज के समय में हम अक्सर उन्हीं बीमारियों को गंभीर मानते हैं, जो साफ नजर आती हैं जैसे बुखार, खांसी या चोट. लेकिन, असली खतरा उन बीमारियों से है, जो बिना किसी बड़े संकेत के धीरे-धीरे हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाती रहती हैं. वर्ल्ड हेल्थ डे हमें यही याद दिलाता है कि छुपी हुई बीमारियों को नजरअंदाज करना सबसे बड़ी गलती हो सकती है. ये बीमारियां शुरुआत में मामूली लगती हैं, लेकिन समय के साथ गंभीर रूप ले लेती हैं. सही जानकारी, समय पर जांच और लाइफस्टाइल में छोटे बदलाव करके इनसे बचा जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसी कुछ बीमारियों के बारे में, जो दिखती नहीं, लेकिन लगातार बढ़ती रहती हैं.

आज वर्ल्ड हेल्थ डे पर जानिए 5 छुपी हुई बीमारियों के बारे में | World Health Day: Learn About 5 Hidden Diseases:

1. हाई ब्लड प्रेशर (High BP)

हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षण बहुत कम दिखाई देते हैं. कई लोग सालों तक इससे अनजान रहते हैं. लेकिन,अंदर ही अंदर यह दिल, किडनी और दिमाग पर असर डालता रहता है. आपको इससे बचने के लिए क्या करना है एक तो रेगुलर BP चेक करें, नमक कम लें और रोजाना थोड़ी एक्सरसाइज जरूर करें.

Latest and Breaking News on NDTV

हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट बीमारी है. Photo Credit: AI

2. डायबिटीज (Diabetes)

डायबिटीज भी शुरू में ज्यादा संकेत नहीं देती. हल्की थकान, बार-बार प्यास लगना या पेशाब आना जैसे लक्षण लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. इससे बचने के लिए शुगर लेवल की समय-समय पर जांच कराएं, मीठा कम करें और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं.

Latest and Breaking News on NDTV

शुगर का भी शुरुआती स्टेज में कोई लक्षण नहीं दिखाई देता. Photo Credit: AI

3. फैटी लिवर

फैटी लिवर बिना दर्द के अंदर ही अंदर लिवर को खराब करता है. ये आज के समय में तेजी से बढ़ रही समस्या है, खासकर उन लोगों में जो ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना खाते हैं या फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं. यह शुरुआत में कोई दर्द नहीं देता, लेकिन आगे चलकर लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. इसके लिए बैलेंस डाइट लें, जंक फूड कम करें और वजन कंट्रोल में रखें.

Latest and Breaking News on NDTV

4. मानसिक तनाव और डिप्रेशन

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बाहर से हमेशा नजर नहीं आतीं. लेकिन अंदर ही अंदर ये व्यक्ति को कमजोर बना देती हैं. लगातार तनाव, नींद की कमी और चिंता धीरे-धीरे डिप्रेशन का रूप ले सकते हैं. अपनी भावनाओं को दबाएं नहीं, किसी से बात करें और जरूरत पड़े तो एक्सपर्ट की मदद लें.

5. विटामिन की कमी

विटामिन D और विटामिन B12 जैसी कमियां बहुत आम हैं, लेकिन इनके लक्षण अक्सर समझ नहीं आते जैसे थकान, कमजोरी या बाल झड़ना. इससे बचने के लिए आपको बैलेंस डाइट लें, धूप में समय बिताएं और जरूरत हो तो डॉक्टर से सलाह लें.

World Health Day 2026 हमें यह सिखाता है कि सेहत सिर्फ बाहर से ठीक दिखने का नाम नहीं है. शरीर के अंदर क्या चल रहा है, यह समझना भी उतना ही जरूरी है.

ये भी पढ़ें: World Health Day: 10‑Minute Health Rule जो 7 दिनों में आदत बदल दे

वर्ल्ड हेल्थ डे पर किन हेल्दी हैबिट्स की ओर इशारा कर रहे हैं अमित शाह, द‍ि‍ए सेहतमंद रहने के 3 मंत्र

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com