World Cancer Day 2022: 4 फरवरी को कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, पता लगाने और उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है. विश्व कैंसर दिवस का प्राथमिक लक्ष्य कैंसर से होने वाली बीमारी और मृत्यु दर को कम करना है.
'कैंसर' आमतौर पर असहायता, हताशा और मृत्यु के भय की भावना से जुड़ा होता है. इसका एक महत्वपूर्ण कारण यह गलत धारणा है कि कैंसर लाइलाज है. हालांकि यह एडवांस स्टेज (स्टेप IV) में पाए गए कैंसर के लिए सही हो सकता है. शुरुआती चरणों में निदान किए गए और एडवांस स्टेज में भी कुछ कैंसर के इलाज की काफी अच्छी संभावना है. इसकी तुलना हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से करें जो लाइलाज हैं - केवल दवा और लाइफस्टाइल में बदलाव से कंट्रोल होते हैं.
World Cancer Day 2022: भारतीयों को होने वाले 3 सबसे आम कैंसर, क्या आप जानते हैं इनके बारे में?
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कैंसर की घटनाएं बढ़ रही हैं; यह बदलती लाइफस्टाइल, खान-पान की आदतों, फिजिकल एक्टिविटीज की कमी जैसे कारकों के संयोजन के कारण है. तंबाकू का सेवन, किसी भी रूप में, कई कैंसर के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारण और जोखिम कारक है, लेकिन महत्वपूर्ण रूप से ओरल कैविटी, वॉयस बॉक्स, फेफड़े और भोजन नली के कैंसर के लिए जोखिम कारक है.
कैंसर के खतरे को कम करने के लिए निवारक उपाय हैं:
- सभी रूपों में तंबाकू के सेवन से बचना.
- नियमित शारीरिक गतिविधि - हेल्दी वेट बनाए रखना.
- सब्जियों और फलों का नियमित सेवन.
- शराब से बचें.
- त्वचा की रक्षा करें.
- नियमित स्वास्थ्य जांच.
प्रारंभिक निदान उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि कैंसर में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए रोकथाम. कैंसर के बारे में जागरूकता शीघ्र निदान की कुंजी है. यहां कुछ चेतावनी संकेतों के बारे में जानें.
क्या चीनी कैंसर को और खराब कर सकती है? यहां जानें कैंसर में क्या खाना चाहिए और कुछ मिथ्स
खांसी - नियमित उपचार पर भी ठीक न होना.
थूक, मल या मूत्र खून आना.
मासिक धर्म के बीच और मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग.
स्तन में गांठ
शरीर में कहीं भी गांठ - खासकर अगर आकार में अचानक वृद्धि हो
जल्दी न भरने वाला घाव.
मसूड़ों से खून बहना
आवाज में बदलाव - नियमित उपचार पर भी ठीक न होना.
अचानक वजन घटना और भूख न लगना
नीचे बताई गई परिस्थितियों में शीघ्र निदान और कैंसर से होने वाली मौतों को कम करने के लिए कैंसर की जांच की वकालत की जाती है:
- स्तन कैंसर की जांच के साथ ब्रेस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन, नर्स या चिकित्सक द्वारा एनुवल फिजिकल टेस्ट और 45 वर्ष की आयु के बाद सोनो मैमोग्राफी.
- बड़ी आंत के कैंसर के उच्च जोखिम वाले लोगों में कोलोनोस्कोपी
- धूम्रपान करने वालों के लिए लो डोज वाला सीटी स्कैन
- 50 वर्ष की आयु के बाद प्रोस्टेट के कैंसर के लिए सीरम पीएसए - मूत्र रोग विशेषज्ञ से चर्चा करने के बाद.
(डॉ राजेश मिस्त्री, डायरेक्टर, ऑन्कोलॉजी, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल मुंबई)
अस्वीकरण: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के निजी विचार हैं. एनडीटीवी इस लेख की किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता या वैधता के लिए जिम्मेदार नहीं है. सभी जानकारी यथास्थिति के आधार पर प्रदान की जाती है. लेख में दी गई जानकारी, तथ्य या राय एनडीटीवी के विचारों को नहीं दर्शाती है और एनडीटीवी इसके लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व नहीं लेता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं