World Breastfeeding Week 2024: महिलाओं में अक्सर डिलीवरी के बाद ऐसा देखा जाता है कि जब वह बच्चे को स्तनपान कराना चाहती हैं, या तो उन्हें दूध उतरता नहीं है या बिल्कुल न के बराबर आता है. ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि ऐसे में माताओं को क्या कदम उठाने चाहिए, जो मां के साथ बच्चे की सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो. हर साल 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है. डिलीवरी के बाद कई महिलाओं के सामने यह परेशानी आती है कि चाहकर भी अपने बच्चे को दूध नहीं पिला पाती. उनका कहना यह होता है कि उन्हें दूध नहीं उतर रहा है. ऐसे में फिर बच्चे को ऊपर का दूध दिया जाता है. यहां एक और यह प्रश्न आता है कि क्या ऊपर का दूध बच्चे की सेहत के लिए बेहतर है?
इन सभी सवालों के जवाब के लिए आईएएनएस ने डॉक्टर प्रियंका गुप्ता (बीएएमएस, डीआरसीएच) से बात की. माताओं को डिलीवरी के बाद दूध क्यों नहीं उतरता इस पर डॉक्टर ने कहा, इसके पीछे काफी हद तक डाइट जिम्मेदार है. अक्सर ऐसा देखा जाता है कि माताएं अपनी गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से अच्छी डाइट नहीं लेती, जिससे डिलीवरी के बाद उन्हें काफी समस्या आती है. माताओं को ऐसे में बच्चे को स्तनपान कराने में परेशानी आती है. उन्हें या तो दूध कम आता है, या नहीं आता.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- लाइफस्टाइल में कर लें ये बदलाव डायबिटीज पास भी नहीं फटकेगा, रहेंगे बिल्कुल फिट
डॉक्टर ने इसका बेबी टच संबंध भी बताया. उन्होंने कहा, कई बार बच्चे को होते ही मां से अलग नर्सरी में रखा जाता हैं, ऐसे में होता यह है कि मां बच्चे को देख नहीं पाती, जिससे दूध नहीं आता. मगर जैसे ही बच्चा मां के संपर्क में आता है तो महिला का दूध उतरने लगता है. उन्होंने कहा कि सर्जरी के कारण भी ऐसा होता है, क्योंकि ऐसे में महिला का शरीर कमजोर होता है. उसे सही होने में 2 से 3 दिन का समय लगता है, उसके बाद चीजें सामान्य हो जाती है.
मां के दूध से बच्चे का पेट नहीं भर पाता, ऐसे में महिलाओं को क्या करना चाहिए?
डॉक्टर सलाह देती हैं, महिलाओं का इसमें अपने खाने -पीने के चीजों पर ध्यान देने की जरुरत है. इसमें वह पौष्टिक आहार को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं. अगर डिलीवरी के बाद ज्यादा परेशानी है तो चिकित्सक की सलाह पर कुछ दवाइयां ली जा सकती हैं.
Health Benefits of Bananas: एक दिन में कितने केले खाने चाहिए? केला खाने के फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं