Breastfeeding Week 2026: ब्रेस्ट फीडिंग वीक चल रहा है. हर साल 1 अगस्त से 7 अगस्त तक दुनिया भर में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है. स्तनपान कराने वाली माताओं को अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि उनका भोजन शिशु के स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है. कुछ फूड मां के लिए अच्छे हो सकते हैं, लेकिन दूध के माध्यम से शिशु तक पहुंचने पर उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कौन से फूड्स इस दौरान नहीं खाना चाहिए.
एक्सपर्ट का कहना है कि मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम पोषण है, जो उसे जीवनभर स्वास्थ्य और ताकत प्रदान करता है. यह न केवल शिशुओं बल्कि ब्रेस्ट फीड कराने वाली माताओं के लिए भी वरदान की तरह होता है.
स्वास्थ्य मंत्रालय बताता है कि स्तनपान के दौरान कुछ फूड से बचना जरूरी है, इनमें पुदीना, मकई, तला-भुना भोजन, लहसुन, चॉकलेट, मिर्च-मसाले, खट्टे फलों के साथ ही जंक फूड शामिल हैं.

ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान क्या नहीं खाएं- (What not to eat during breast feeding)
- मंत्रालय के अनुसार, दूध के उत्पादन को पुदीना कम कर सकता है, इसलिए इसका सेवन न करें.
- मकई के दाने शिशु में एलर्जी पैदा कर सकते हैं, इसे भोजन में शामिल करना हानिहारक हो सकता है.
- तले-भुने भोजन, जैसे पकौड़े, समोसे, और तले हुए स्नैक्स से परहेज करें, क्योंकि ये शिशु के पाचन को प्रभावित कर सकते हैं.
- लहसुन की तासीर गर्म होती है और तेज गंध के कारण शिशु दूध पीना बंद कर सकता है.
- चॉकलेट में मौजूद कैफीन शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए.
- गरम मसालों का इस्तेमाल भी कम से कम करना चाहिए, क्योंकि ये शिशु के पेट को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
- नींबू, संतरा समेत अन्य फलों में मौजूद विटामिन सी की अधिकता दूध में अम्लता बढ़ा सकती है, जिससे शिशु का पेट खराब हो सकता है.
- पिज्जा, बर्गर, चाइनीज फूड जैसे फूड को पूरी तरह से इग्नोर करें.
ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान क्या खाएं- (What to eat during breast feeding)
हेल्दी डाइट न केवल मां की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखता है, बल्कि शिशु को भी स्वस्थ और मजबूत बनाता है. एक्सपर्ट क्या न करें के साथ ही क्या करें इसकी सलाह भी देते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, स्तनपान कराने वाली माताओं को पौष्टिक और संतुलित आहार लेना चाहिए. ताजे फल, सब्जियां, दालें और साबुत अनाज को प्राथमिकता दें. घर की बुजुर्ग महिलाओं से सलाह लेना उपयोगी हो सकता है.
ये भी पढ़ें- क्यों मां का दूध माना जाता है नवजात का सबसे मजबूत सुरक्षा कवच? जानिए इसके बड़े फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं