विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

सौंफ और जीरा पेट के लिए क्या है सबसे ज्यादा फायदेमंद? इस तरह सेवन करने से पेट रहेगा हमेशा साफ

Fennel vs Cumin: क्या सौंफ ज्यादा फायदेमंद है या जीरा? और कैसे इनका सही तरीके से सेवन किया जाए? आइए जानते हैं इन दोनों के गुण और पेट की सफाई के लिए सबसे अच्छा विकल्प.

सौंफ और जीरा पेट के लिए क्या है सबसे ज्यादा फायदेमंद? इस तरह सेवन करने से पेट रहेगा हमेशा साफ
Fennel vs Cumin: क्या सौंफ ज्यादा फायदेमंद है या जीरा? यहां जानिए.

Fennel vs Cumin: हमारे किचन में मौजूद कई मसाले ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं. इनमें सौंफ और जीरा दो ऐसे सुपरफूड हैं, जो खासतौर पर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. जब भी पेट में हलचल होती है या पाचन ठीक से नहीं होता है, तो सबसे पहले हम घरेलू नुस्खे के तौर पर सौंफ या जीरे का सेवन ही करते हैं. सवाल ये उठता है, क्या सौंफ ज्यादा फायदेमंद है या जीरा? और कैसे इनका सही तरीके से सेवन किया जाए?  आइए जानते हैं इन दोनों के गुण और पेट की सफाई के लिए सबसे अच्छा विकल्प.

सौंफ के फायदे (Benefits of Saunf)

सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाचन को सुधारने में मदद करते हैं. इसके सेवन से एसिडिटी, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.

यह भी पढ़ें: लिवर को पावरफुल, हेल्दी और जवां बनाने के लिए पिएं ये 4 साइंस बेस्ड ड्रिंक्स, निकल जाएगी लिवर की गंदगी

पाचन बेहतर करने के लिए सौंफ कैसे लें? (How to Take Fennel To Improve Digestion?)

  • खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ चबाने से पाचन सुधरता है.
  • सौंफ का पानी – 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच सौंफ डालकर पीने से डिटॉक्सिफिकेशन होता है.
  • सुबह खाली पेट सौंफ का काढ़ा पीने से पेट की सफाई बेहतर होती है.

जीरा के फायदे (Benefits of Jeera)

जीरा में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पेट को साफ करने में मदद करते हैं. यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे खाना अच्छे से पचता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है.

पेट साफ करने के लिए जीरा कैसे लें? (How To Take Cumin To Clear Stomach)

रात में 1 चम्मच जीरा पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पीने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं.
जीरा चाय – गर्म पानी में जीरा उबालकर शहद मिलाकर पीने से गैस और ब्लोटिंग से राहत मिलती है.
भोजन में नियमित रूप से जीरे का उपयोग करने से पाचन मजबूत होता है.

यह भी पढ़ें: स्वस्थ इंसान एक दिन में कितनी बार सांस लेते हैं, आराम करने वालों के लिए नॉर्मल ब्रीदिंग रेट क्या है? जानिए

क्या ज्यादा फायदेमंद है – सौंफ या जीरा?

अगर आपको गैस और एसिडिटी की समस्या है, तो सौंफ ज्यादा फायदेमंद है. अगर आपको पेट की सफाई और मेटाबॉलिज्म बढ़ाना है, तो जीरा ज्यादा लाभकारी माना जाता है.

सौंफ और जीरा दोनों ही पेट की सेहत के लिए फायदेमंद हैं. यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है कि आपको कौन सा ज्यादा सूट करेगा. सही मात्रा और सही तरीके से इनका सेवन करने से पाचन मजबूत होगा, पेट हमेशा साफ रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fennel Vs Cumin: Best For Digestion, Which Is Better For Stomach Health, How To Use Cumin And Fennel For Stomach Cleansing, Pet Saaf Karne Ke Liye Kya Kare, Best Ayurvedic Remedies For Digestion, Jeera Water Benefits For Gut Health, Saunf Water For Detox & Digestion, Natural Ways To Improve Stomach Health, Cumin And Fennel For Bloating Or Acidity, Science-Backed Benefits Of Jeera & Saunf
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com