विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

स्वस्थ इंसान एक दिन में कितनी बार सांस लेते हैं, आराम करने वालों के लिए नॉर्मल ब्रीदिंग रेट क्या है? जानिए

जन्म लेने के साथ ही फेफड़ों से सांस लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जो मृत्यु तक चलती है. हम भले ही सो रहे हैं, खेल रहे हैं या बात कर रहे हैं, सांस लेने की प्रक्रिया चलती रहती है.

स्वस्थ इंसान एक दिन में कितनी बार सांस लेते हैं, आराम करने वालों के लिए नॉर्मल ब्रीदिंग रेट क्या है? जानिए
एक स्वस्थ व्यक्ति 24 घंटे में 25000 बार सांस लेता है.

Normal Breathing Rate: आपके शरीर के हर अंग को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है और शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य फेफड़ों की नाजुक संरचना करती है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि आप एक दिन में कितनी बार सांस लेते हैं? इस बारे में डॉक्टर अरविंद कुमार विस्तार से बताया है. आइए जानते है क्या है इस पर डॉक्टर की राय.

24 घंटे में कितनी बार सांस लेते हैं स्वस्थ व्यक्ति?

डॉक्टर ने बताया कि जन्म लेने के साथ ही फेफड़ों के जरिए सांस लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जो मृत्यु तक चलती है. उन्होंने कहा हम भले ही सो रहे हैं, खेल रहे हैं या बात कर रहे हैं, लेकिन हमारी सांस की प्रक्रिया नियमित रूप से चलती है. डॉक्टर ने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति 24 घंटे में 25000 बार सांस लेता है.

यह भी पढ़ें: लिवर को पावरफुल, हेल्दी और जवां बनाने के लिए पिएं ये 4 साइंस बेस्ड ड्रिंक्स, निकल जाएगी लिवर की गंदगी

सामान्य श्वसन दर (Normal Breathing Rate) क्या है?

आराम करने वाले वयस्क के लिए नॉर्मल ब्रीदिंग रेट आम तौर पर प्रति मिनट 12 से 20 सांस के बीच होती है. इस सीमा से बाहर की श्वास दर चिकित्सा समस्याओं का संकेत हो सकती है. वहीं शिशुओं के लिए नॉर्मल ब्रीदिंग रेट आम तौर पर प्रति मिनट 30 से 60 सांस होती है.

आप एक दिन में कितनी हवा सांस के साथ अंदर लेते हैं?

सांस लेना एक ऐसी चीज है जिसे हम सभी बिना जाने ही करते हैं. हम दिन में करीब 25000 बार सांस लेते और छोड़ते हैं. बता दें, धरती में मौजूद कोई भी सजीव जीव ऐसा नहीं है, जो सांस न लेता हो.  

क्या 1 मिनट तक सांस रोकना सही माना जाता है?

अपनी सांस रोककर, गोताखोर पानी के नीचे रहने पर अपने शरीर से कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकाल सकते हैं.  लगभग सभी स्वस्थ वयस्क आसानी से एक से दो मिनट तक अपनी सांस रोक सकता हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे कुछ खतरनाक स्थितियां पैदा हो सकती हैं, जैसे: आपका ऑक्सीजन स्तर कम हो सकता है और बात जान पर आ सकती है. 

Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
Associate Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Normal Breathing Rate, Breathing, How Many Breaths Do Humans Take Daily, Normal Breathing Rate For Healthy Adults, Children’s Respiratory Rate By Age, How Breathing Changes With Age & Health, Factors Affecting Breathing Rate In Kids, Best Ways To Improve Lung Health, How To Measure Breathing Rate Accurately, Signs Of Abnormal Breathing In Children, Respiration Rate & Oxygen Levels Explained, Expert Insights On Healthy Breathing Patterns
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com