विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2025

रोजाना 1 महीने तक संतरा खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है? जानें फायदे और सेवन का तरीका

Orange For Health: संतरा एक ऐसा फल है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप रोजाना इस फल का सेवन करते हैं, तो ठंड में शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है.

रोजाना 1 महीने तक संतरा खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है? जानें फायदे और सेवन का तरीका
Orange For Health: रोजाना संतरा खाने के फायदे.

Orange Benefits In Winter: सर्दियों के मौसम में कई मौसमी सब्जियां आती हैं जिन्हें सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और संतरा उन्हीं में से एक है. रोजाना एक महीने तक संतरा(santra khane ke fayde) खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, कोलीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तमाम गुण पाते हैं. इसमें मौजूग विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इस फल का सेवन.

कैसे करें संतरे का सेवन- (How To Make Orange Juice)

संतरे को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इसे फल के रूप में खा सकते हैं, सलाद में शामिल कर सकते हैं और जूस का सेवन भी कर सकते हैं.

सामग्री-

  • संतरा
  • चीनी (वैकल्पिक)
  • नमक (वैकल्पिक)

विधि-

संतरे को अच्छी तरह से धो लें और उन्हें एक साफ कपड़े से पोंछ लें. संतरे को छील लें और उन्हें एक जूसर में डालें. जूसर को चलाएं और संतरे का जूस निकालें. अगर आप चाहते हैं कि आपका जूस मीठा हो, तो इसमें चीनी मिलाएं. अगर आप चाहते हैं कि आपके जूस में एक हल्का नमकीन स्वाद हो, तो इसमें नमक मिलाएं. संतरे का जूस तैयार है. इसे तुरंत फ्रेश पिएं.

संतरा के फायदे- (Santra Ke Fayde)

1. इम्यूनिटी-

संतरे को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है. अगर आप भी ठंड के मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत और संक्रमण से बचना चाहते हैं तो संतरे के जूस का सेवन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 70% तक बढ़ा सिगरेट न पीने वालों को फेफड़ों के कैंसर का खतरा, चेस्ट स्पेशलिस्ट ने बताया बचाव लगभग नामुमकिन 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Image Credit: Pexels

2. पाचन-

पाचन की समस्या से रहते हैं परेशान तो रोजाना करें संतरे का सेवन. क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है. 

3. स्किन-

संतरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. 

4. वजन घटाने-

अगर आप भी हेल्दी तरीके से अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो ठंड के मौसम में संतरे को डाइट का हिस्सा बना लें. 

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Which Disease Is Cured By Drinking Orange Juice, Orange Khane Ke Fayde, Can We Drink Orange Juice Daily, Orange Benefits, Orange For Winter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com