Right Way Of Brushing: अक्सर लोग अपने दांतों की चमक को लेकर बहुत कॉन्शियस रहते हैं. चमचमाते दांतों की खातिर कुछ लोग ब्रश से जोर जोर से दांतों को घिसते हैं. तो कुछ ऐसे होते हैं जो कुछ भी खाने के तुरंत बाद ब्रश कर लेते हैं. लेकिन उन्हें ये जानकर आश्चर्य होगा कि ऐसा करने से दांतों को फायदा होने की जगह नुकसान होता है. हो सकता है उस समय दांत साफ भी दिखें. लेकिन धीरे-धीरे इसका असर दांतों की चमक पर पड़ने लगता है. दांतों की सफाई, ब्रशिंग की सही उम्र और सही तरीके पर एनडीटीवी ने फरीदाबाद स्थित एम्स के डेंटिस्ट डॉ. जुल्फिकार हाफिस से खास बातचीत की. और, इस प्रोसेस को विस्तार से समझा.
ब्रश करने की सही उम्र और सही तरीका| Right Age And Right Way of Brushing
1. ब्रश करने की सही उम्र
डॉ. जुल्फिकार हाफिस ने बताया कि डेढ़ से दो साल के बच्चों के दांत साफ करवाने शुरू कर देने चाहिए. उनका कहना है कि बच्चों के दांत जैसे ही आने लगते हैं. उन्हें साफ करने की प्रोसेस नियमित होना चाहिए. बच्चे अगर मीठा दूध पीते हैं तो उनके दांत जल्दी खराब हो जाते हैं. इसलिए उनके दांतों से भी प्लाक को हटाना जरूरी होता है. बच्चों के दांत बहुत नाजुक होते हैं. इसलिए ब्रश यूज करने की जगह किसी सॉफ्ट कपड़े से उनके दांत वाइप करने चाहिए. जब वो ब्रश करने लायक होते हैं तब उन्हें ब्रशिंग की आदत डाल देना चाहिए. डॉ. जुल्फिकार हाफिस की राय है कि माता पिता जिस वक्त ब्रश करें उसी वक्त बच्चों को भी ब्रश करवाएं. ऐसे में वो जल्दी और आसानी से ब्रश करना सीख जाते हैं.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
ये भी पढ़ें- क्या हमारे मस्तिष्क की शक्ति को बढ़ाती है नींद? शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
पीले दांतों को सफेद कैसे करें? | How to Whiten Teeth at Home? | दांत दर्द से तुरंत राहत| Oral Health
2. ब्रेश करने का सही समय
डॉ. जुल्फिकार हाफिस के मुताबिक रात में आप जब भी आखिरी मील लेते हैं. उसके बाद ब्रश जरूर करना चाहिए. डॉ. हाफिस ने बताया कि रात के समय मुंह में सलाइवा का फ्लो कम हो जाता है. थूक की मौजूदगी लगातार दांतों को साफ करती है. लेकिन थूक कम होने से वॉशिंग इफेक्ट कम होता है. रात का खाना मुंह में ही रहने की वजह से प्लाक तेजी से बनता है और गम डिके का कारण बनता है.
3. कितनी कितनी देर में करें ब्रश?
कुछ लोग सिर्फ सुबह ब्रश करते हैं जबकि कुछ लोग दिन और रात दोनों समय ब्रश करते हैं. डॉ. जुल्फिकार हाफिज के मुताबिक हर 12 घंटे में ब्रश करना चाहिए. उन्होंने बताया कि हर 12 घंटे में मुंह में प्लाक बनना शुरू हो जाता है. इसलिए हर 12 घंटे में ब्रश करने से प्लाक की फॉर्मेशन रुक जाती है.
क्या होता है प्लाक?
डॉ. जुल्फिकार हाफिस के मुताबिक दांतों पर हर 12 घंटे में बैक्टीरिया की एक लेयर चढ़ जाती है. इसमें कुछ तरह के टॉक्सिन्स भी होते हैं जो दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं. प्लाक को समय समय पर साफ करने से दांतों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पाया जाता है.
Delhi Air Pollution: हवा में जहर, AQI 500 के पार, डॉक्टर से जानें कैसे रखें फेफड़ों को मजबूत, क्या है सही डाइट व योग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं