Health Benefits Of Drinking Jeera Water: आज के समय में अच्छी लाइफस्टाइल के लिए लोग अलग-अलग तरह के पानी पर भरोसा करते हैं. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक खुद को सेहतमंद रखने के लिए अलग-अलग तरह के पानी, औषधीय पानी का सहारा लेते हैं, जैसे जीरा पानी, अजवाइन पानी, मेथी पानी और सौंफ पानी. पेट से जुड़े रोगों से निजात पाने के लिए जीरा पानी और अजवाइन पानी पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसके सेवन की विधि कम ही लोगों को पता है. तो चलिए जानते हैं.

जीरा पानी पीने के फायदे- (Jeera Pani Pine Ke Fayde)
पेट की चर्बी कम करने के लिए हर कोई जीरा पानी का सेवन कर रहा है, लेकिन सेवन कब और कितनी मात्रा में करना जरूरी है, जिसके बारे में कोई बात नहीं करता. जीरा पानी सुबह की छोटी सी शुरुआत है, लेकिन अगर सेवन गलत तरीके से करते हैं तो यह सेहत को फायदा देने से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है. आयुर्वेद के मुताबिक जीरा पानी मंद पाचन अग्नि को तेज करता है, भूख को बढ़ाता है, पाचन को सही करता है, और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. इसलिए जीरा पानी को रसोई की औषधि माना जाता है, लेकिन लोग जल्दी परिणाम हासिल करने के लिए ज्यादा मात्रा में पानी पी लेते हैं, या पूरे दिन धीरे-धीरे जीरा पानी पीते रहते हैं. इससे पानी को पीने के उतने फायदे नहीं मिल पाते हैं, जितने मिलने चाहिए.

कैसे बनाएं जीरा पानी- (How To Make Jeera Water)
सबसे पहले जानते हैं कि जीरा पानी बनाने का सही तरीका क्या है. रात के समय जीरा को भिगोकर रख दें और सुबह जीरे के पानी को उबाल लें. उबालने पर पानी के रंग में परिवर्तन आ जाएगा और इसे गुनगुना होने पर ही पीए. सुबह की शुरुआत हमेशा गुनगुने पानी के साथ ही करनी चाहिए. ज्यादा गर्म पानी पेट में कब्ज पैदा कर सकता है और इससे शरीर का तापमान भी असंतुलित होता है.
कब पीना चाहिए जीरा पानी- What Is The Right Time To Drink Jeera Water:
जीरा पानी का सेवन सुबह खाली पेट ही करना चाहिए. अगर खाली पेट नहीं पी पाते हैं, तो खाने के बाद जीरा पानी का सेवन कर सकते हैं और इसे आराम से घूंट-घूंट कर पिएं. ऐसा करने से पेट में भारीपन महसूस नहीं होगा और पानी के गुण भी पूरी तरीके से मिलेंगे. अगर इस तरीके से रोजाना जीरा पानी का सेवन किया जाए, तो पेट से जुड़ी हर समस्या से निदान मिल जाएगा और गर्मियों में होने वाली पेट की जलन भी शांत होगी.
ये भी पढ़ें- गर्मियों का टॉनिक है आंवला शरबत, रोज पीने से मिलते हैं अनगिनत लाभ
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं