विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2025

दिल्ली NCR में बच्चों को पॉल्यूशन से बचाने के लिए क्या करें? 5 तरीके जो जहरीली हवा से देंगे सुरक्षा कवर

Protect Children From Pollution: पेरेंट्स की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को इस प्रदूषण से बचाने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाएं. यहां हम बता रहे हैं 5 असरदार तरीके जो बच्चों को जहरीली हवा से सुरक्षा कवर दे सकते हैं.

दिल्ली NCR में बच्चों को पॉल्यूशन से बचाने के लिए क्या करें? 5 तरीके जो जहरीली हवा से देंगे सुरक्षा कवर
Protect Children From Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण लेवल काफी खतरनाक लेवल तक बढ़ गया है.

How to Protect Kids From Pollution: दिल्ली-NCR में हर साल सर्दियों के आते ही वायु प्रदूषण का लेवल खतरनाक हद तक बढ़ जाता है. हवा में धूल, धुआं और जहरीले कणों की मात्रा इतनी ज्यादा हो जाती है कि सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है. इस जहरीली हवा का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ता है क्योंकि उनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है और फेफड़े पूरी तरह विकसित नहीं होते. ऐसे में अगर समय रहते सावधानी न बरती जाए, तो बच्चों को सांस की बीमारियां, एलर्जी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं. पेरेंट्स की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को इस प्रदूषण से बचाने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाएं. यहां हम बता रहे हैं 5 असरदार तरीके जो बच्चों को जहरीली हवा से सुरक्षा कवर दे सकते हैं.

बच्चों को पॉल्यूशन से सुरक्षित रखने के उपाय | Ways to Keep Children Safe From Pollution

1. घर के अंदर की हवा को शुद्ध रखें

बाहर की हवा पर हमारा कंट्रोल नहीं है, लेकिन घर के अंदर की हवा को साफ रखना हमारे हाथ में है. एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें, खासकर बच्चों के कमरे में. घर में धूल कम करने के लिए रेगुलर सफाई करें और दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें जब बाहर का AQI बहुत खराब हो. इनडोर पौधे जैसे एलोवेरा, स्नेक प्लांट आदि हवा को शुद्ध करने में मदद करते हैं.

इसे भी पढ़ें: शरीर में ये 3 लक्षण दिखें तो समझ जाएं कि बॉडी मांग रही है आपसे हेल्प, कहीं आप तो इग्नोर नहीं कर रहे?

2. बच्चों को सुबह बाहर न निकालें

सुबह के समय हवा में प्रदूषण लेवल सबसे ज्यादा होता है. बच्चों को सुबह की वॉक या आउटडोर एक्टिविटी से दूर रखें. अगर स्कूल जाना जरूरी है, तो उन्हें मास्क पहनाकर भेजें और स्कूल से बात करें कि बच्चों को बाहर खेलने से रोका जाए.

3. सही खानपान से इम्यूनिटी बढ़ाएं

बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत होगी तो उनका शरीर प्रदूषण से बेहतर तरीके से लड़ पाएगा. विटामिन सी, डी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर चीजें जैसे आंवला, संतरा, हल्दी वाला दूध दें. गुनगुना पानी पिलाएं ताकि शरीर डिटॉक्स हो सके. जंक फूड से परहेज करें क्योंकि ये शरीर को कमजोर बनाता है.

4. मास्क और हाइजीन का ध्यान रखें

बाहर जाते समय बच्चों को N95 या अच्छे क्वालिटी का मास्क पहनाएं. मास्क को रोज़ाना साफ करें या बदलें. बच्चों को हाथ धोने की आदत डालें ताकि प्रदूषण के कण शरीर में न जाएं.

इसे भी पढ़ें: कमजोर हड्डियां और जोड़ों का दर्द? हरसिंगार का पत्ता है रामबाण इलाज! आचार्य बालकृष्ण ने बताया इस्तेमाल करने का तरीका

5. बच्चों की सेहत पर नजर रखें

अगर बच्चा बार-बार खांसी, सांस लेने में तकलीफ या थकान महसूस कर रहा है, तो इसे नज़रअंदाज़ न करें. डॉक्टर से नियमित जांच करवाएं. बच्चों को फिजिकल एक्टिविटी घर के अंदर कराएं ताकि उनकी फिटनेस बनी रहे.

दिल्ली-NCR की जहरीली हवा बच्चों के लिए एक गंभीर खतरा बन चुकी है. लेकिन, थोड़ी सी सावधानी और सही उपाय अपनाकर हम उन्हें इस खतरे से बचा सकते हैं. याद रखें, बच्चों की सेहत हमारे हाथ में है और उनकी सुरक्षा के लिए हमें आज ही कदम उठाने होंगे.

Asthma Treatment | अस्थमा: लक्षण, कारण, इलाज | Asthma/Dama ke Lakshan, Ilaj

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Protect Children From Pollution, Delhi NCR Air Pollution, Toxic Air Protection For Kids, Pollution Effects On Children, Air Pollution Delhi NCR, How To Protect Kids From Pollution, Pollution Impact On Children, Kids Respiratory Health Delhi, Delhi NCR Pollution Solutions, Delhi Smog And Children Health, Air Quality Delhi NCR Winter, Indoor Air Purification Tips, Best Masks For Children Pollution, Home Remedies For Pollution, How To Protect Children From Delhi Pollution
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com