विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2025

पानी, हवा और जहर कैसे हर सांस और घूंट में छिपा है किडनी डैमेज का खतरा, जानें पॉल्यूशन के साइड इफेक्ट्स

Kidney Damage Causes: हमारी किडनी हर दिन हमारे शरीर को साफ रखने के लिए मेहनत करती है. लेकिन, अगर हम पानी, हवा और खाने में छिपे जहर को नजरअंदाज़ करते हैं, तो यह अंग धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है.

पानी, हवा और जहर कैसे हर सांस और घूंट में छिपा है किडनी डैमेज का खतरा, जानें पॉल्यूशन के साइड इफेक्ट्स
Causes of Kidney Damage: कुछ तत्व हैं जो धीरे-धीरे किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

Causes of Kidney Failure: किडनी हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं. ये खून को साफ करते हैं, शरीर से जहर और बेकार तत्वों को पेशाब के जरिए बाहर निकालते हैं. लेकिन, आज की दुनिया में हम जो पानी पीते हैं, जो हवा में सांस लेते हैं और जो खाने-पीने की चीजें इस्तेमाल करते हैं उनमें कई ऐसे छिपे हुए तत्व हैं जो धीरे-धीरे हमारी किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं. यहां हमम आपको बताएंगे कि कैसे पानी, हवा और टॉक्सिक सब्सटेंस हमारी किडनी के लिए खतरा बन सकते हैं और साथ ही कुछ आसान उपाय भी बताएंगे जिससे आप अपनी किडनी को सुरक्षित रख सकते हैं.

पॉल्यूशन कैसे किडनी को बना रहा बीमार? (How Is Pollution Making Kidneys Sick?)

1. पानी में छिपे जहर

कई जगहों पर पीने के पानी में हैवी मेटल्स जैसे आर्सेनिक, लेड और कैडमियम पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर में जमा होकर किडनी की फिल्टरिंग क्षमता को कमजोर कर देते हैं. बहुत ज्यादा फ्लोराइड भी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है, खासकर अगर पानी बिना जांच के सीधे बोरवेल या टैंकर से लिया गया हो.

क्या करें:

  • हमेशा फिल्टर किया हुआ या उबालकर ठंडा किया हुआ पानी पिएं.
  • अगर संभव हो तो पानी की क्वालिटी की जांच करवाएं.

ये भी पढ़ें: 70 किलो आदमी को कितना प्रोटीन लेना चाहिए, 1 दिन में कितना Protein लेना चाहिए, जानें यहां

2. हवा में घुला खतरा

शहरों में बढ़ता एयर पॉल्यूशन सिर्फ फेफड़ों ही नहीं, किडनी को भी प्रभावित करता है. हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 जैसे सूक्ष्म कण खून में घुलकर किडनी तक पहुंचते हैं. लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) का खतरा बढ़ जाता है.

क्या करें:

  • सुबह-सुबह या देर रात जब प्रदूषण कम हो, तब बाहर जाएं.
  • घर में एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करें और पौधे लगाएं.

3. खाने-पीने में छिपे जहरीले तत्व

प्रोसेस्ड फूड, डिब्बाबंद चीजें और मिलावटी मसाले में प्रिज़र्वेटिव्स और केमिकल्स होते हैं जो किडनी पर असर डालते हैं. बहुत ज्यादा नमक और चीनी का सेवन भी किडनी को ओवरलोड कर देता है. कुछ पेनकिलर्स और एंटीबायोटिक्स का बार-बार सेवन भी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है.

ये भी पढ़ें: रात को नींद न आने के 7 वैज्ञानिक कारण और गहरी नींद लेने के कारगर घरेलू उपाय

क्या करें:

  • ताजा और घर का बना खाना खाएं.
  • दवाइयों का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करें.

4. शरीर में पानी की कमी

जब शरीर में डिहाइड्रेशन होता है, तो किडनी को टॉक्सिन्स बाहर निकालने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. लंबे समय तक पानी की कमी से किडनी की कार्यक्षमता घट सकती है.

क्या करें:

  • रोजाना कम से कम 2–3 लीटर पानी पिएं.
  • गर्मी में और एक्सरसाइज के बाद पानी की मात्रा बढ़ाएं.

5. तनाव और नींद की कमी

लगातार तनाव और नींद की कमी से शरीर में कॉर्टिसोल बढ़ता है, जो किडनी के ब्लड फ्लो को प्रभावित करता है. इससे किडनी को सही मात्रा में ऑक्सीजन और पोषण नहीं मिल पाता.

क्या करें:

  • रोजाना योग, ध्यान और गहरी सांस लेने की आदत डालें.
  • नींद पूरी लें और स्क्रीन टाइम कम करें.

किडनी को बचाने के आसान उपाय (Ways to Save Your Kidneys)

  • संतुलित आहार लें जिसमें फल, सब्ज़ियां और फाइबर भरपूर हो.
  • धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं.
  • नियमित हेल्थ चेकअप करवाएं, खासकर अगर डायबिटीज या हाई BP है.
  • फिजिकल एक्टिविटी को रूटीन में शामिल करें.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kidney Damage, Pollution, Water, Air Pollution, Health, Environmental Toxins, Kidney Disease, Hidden Causes Of Kidney Failure, How Polluted Air Affects Kidney Function, Can Drinking Water Cause Kidney Damage, Toxins In Water That Harm Kidneys, Heavy Metals In Water And Kidney Risk, PM2.5 And Kidney Health, Chronic Kidney Disease And Pollution, Kidney Health Tips In Polluted Cities, How To Protect Kidneys From Pollution
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com