विटामिन बी 12 की कमी के लक्षणों को समझ कर उसकी रोकथाम के लिए प्रयास किए जा सकते हैं. विटामिन बी 12 की कमी के कारण शरीर में थकान जैसे लक्षण दिखने लगते हैं, लेकिन हम अक्सर इन लक्षणों की परवाह नहीं करते. सुस्ती आना या थकान को अक्सर हम इग्नोर कर जाते हैं. लंबे समय तक अगर यह लक्षण शरीर में बने हुए हैं तो समझ लीजिए कि आपको विटामिन बी 12 की कमी पूरी करनी है. अगर आप इसके लिए अगर दवाएं नहीं लेना चाहते, तो अपनी डाइट में बदलाव शुरू कर दीजिए.
विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण
- थकान
आंखों की रोशनी कम हो जाना
डिप्रेशन
कमजोरी या सुस्ती आना
सांस फूलना
सिरदर्द वगैरह शामिल हैं.
विटामिन बी-12 की कमी से जुड़े जोखिम
जिस तरह शरीर के लिए विटामिन ए, बी, सी जरूरी है उसी तरह विटामिन बी 12 भी शरीर के लिए बहुत जरूरी है. हमारे शरीर में अलग अलग विटामिन की कमी के कारण अलग रोग होने की संभावना रहती है . जैसे विटामिन ए की कमी से रतौंधी, विटामिन बी की कमी से बेरीबेरी, सी की कमी से स्किन संबंधी बीमारियां होती है, उसी तरह विटामिन बी 12 की कमी से होने वाले रोगों में मुख्यतः एनीमिया शामिल है. इसके अलावा मेमोरी लॉस, बांझपन, और मस्तिष्क संबंधी अन्य बीमारियां बी 12 की कमी के कारण हो सकती हैं. इसकी कमी होने पर होने वाली बीमारियां अक्सर ऐसी होती हैं जिनकी तरफ हमारा ध्यान ही नहीं जाता और जो इलाज हम आसानी से घर में कर सकते हैं उसके लिए लंबी-चौड़ी डॉक्टरी सलाह की जरूरत पड़ जाती है. वैसे तो जो लोग रोजाना मांसाहार करते हैं उन्हें विटामिन बी 12 भरपूर मात्रा में मिल जाता है. मगर शाकाहारियों को कुछ विशेष आहार अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Cashless Treatment For COVID-19 | इंश्योरेंस कंपनी ने नहीं दिया कैशलेस ट्रीटमेंट, ऐसे करें शिकायत
शाकाहारियों के लिए विटामिन बी 12 की कमी पूरी करने के विकल्प
ब्रोकली विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करती है. दूध भी कैल्शियम के साथ-साथ बी 12 की कमी भी पूरी करता है. चाहें तो आप दूध लें लें या दही दोनों बी 12 के उत्तम सोर्स हैं. हो सके तो अपनी डाइट में अंडा शामिल कर लें. यह आपके शरीर को प्रोटीन के साथ साथ विटामिन बी 12 भी देता है. पनीर भी विटामिन बी 12 का अच्छा स्त्रोत है. आप पनीर या दूध से बनी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो विटामिन बी 12 की कमी आपको नहीं होगी.
वैसे नॉन वेजिटेरियन फूड विटामिन बी-12 को प्राप्त करने का सबसे आसान सोर्स हैं, लेकिन अगर आप शाकाहारी है तो भी चिंता की कोई बात नहीं. जानिए, ऐसे 5 शाकाहारी आहार के बारे में जो आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को पूरा कर सकते हैं.
1. पनीर
2. दूध
3. दही
4. चीज़
5. टोफू/सोया पनीर
इसके अलावा ब्रोकली, गाजर, आलू, चुकंदर और सोयाबीन में भी ये आंशिक रूप से पाया जाता है. खून की कमी होने पर शरीर विटामिन बी-12 अवशोषित नहीं कर पाता. इसलिए जरूरी है कि शरीर में खून की कमी न होने पाए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं