विज्ञापन

वायरल में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना हफ्तों तक नहीं मिलेगा आराम

Viral Fever Mistakes : वायरल फीवर के दौरान की गई गलतियां आपकी रिकवरी को धीमा कर सकती हैं. इसलिए इन कॉमन गलतियों को करने से बचें. यहां जानते हैं इन गलतियों के बारे में-

वायरल में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना हफ्तों तक नहीं मिलेगा आराम
Viral Fever Mistakes : वायरल के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां

Viral Fever Mistakes : बदलते मौसम में वायरल होना काफी कॉमन हो चुका है. इस सीजन में अधिकतर लोगों को सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और गले में संक्रमण की परेशानी होने लगती है, जिसकी वजह से अधिकतर लोग इसे कॉमन वायरल समझकर इग्नोर कर देते हैं. लेकिन इस बदलते मौसम में अगर आप छोटी-छोटी गलतियां करेंगे, तो आपकी रिकवरी धीमी हो सकती है.

यशोदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट जनरल फिजिशियन डॉ. विघ्नेश वाई का कहना है कि हमारा शरीर जब वायरस से लड़ रहा होता है, तब उसे अतिरिक्त आराम की जरूरत होती है. इसके साथ-साथ सही खानपान और पर्याप्त पानी की जरूरत होती है. यहां जानते हैं वायरल होने पर किन चीजों को इग्नोर करना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है?

आराम में लापरवाही 

डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपको वायरल हुआ है, तो आपको अतिरिक्त आराम की जरूरत होती है. कई लोग बुखार या कमजोरी के बावजूद ऑफिस, कॉलेज या अन्य कामों में बिजी रहते हैं. ऐसे में हमारे शरीर को रिकवरी के लिए समय नहीं मिल पाता है. इसलिए कोशिश करें कि इस दौरान अपने शरीर को पर्याप्त रूप से आराम दें, ताकि आपकी रिकवरी जल्दी हो सके.

तला-भुना और मसालेदार खाना 

बीमारी के दौरान जंक फूड, तली-भुनी और ज्यादा मसालेदार चीजें खाने खा रहे हैं, तो बचकर रहें. ऐसी चीजों से आपकी रिकवरी धीमी हो सकती है. दरअसल, ऐसी चीजों से पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं, जिससे कमजोरी और असहजता बढ़ सकती है. इस समय हल्का और आसानी से पचने वाला खाना, जैसे- दलिया, खिचड़ी, सूप जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए. 

पानी कम पीना

डॉ. विघ्नेश का कहना है कि वायरल के दौरान शरीर में पानी की कमी होना काफी आम है. ऐसे में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए अगर आप कम पानी पी रहे हैं, तो ये आपकी गलती हो सकती है. कोशिश करें कि इस दौरान पर्याप्त रूप सेपानी, नारियल पानी, सूप या अन्य ड्रिंक्स का सेवन करें. इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और कमजोरी कम महसूस होती है.

बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना

डॉक्टर बताते हैं कि कई लोग वायरल होने पर खुद ही एंटीबायोटिक दवाएं शुरू कर देते हैं. ऐसा करने से शरीर पर नेगेटिव असर पड़ सकता है. इसलिए कोशिश करें कि डॉक्टर की सलाह पर ही दवाएं लें, ताकि आपको सही दवा और दवा लेने की डोज पता चल सके.

धूम्रपान और शराब का सेवन

अगर आप वायरल होने पर भी धूम्रपान और शराब का सेवन कर रहे हैं, तो ऐसा करना आपके शरीर पर भारी पड़ सकता है. ये इम्यून सिस्टम पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं और बीमारी से उबरने में ज्यादा समय लग सकता है. इसलिए पूरी तरह स्वस्थ होने तक इनसे दूरी बनाकर रखना बेहतर है.

ये भी पढ़ें - यूरिक एसिड में कौन सा जूस पीना चाहिए?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Fever Cases, Viral Fever Cure, Viral Fever Cure At Home, Viral Fever Food, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com