विज्ञापन

बिना अंडा-मीट के भी पूरी होगी प्रोटीन की जरूरत, प्रेग्नेंसी में फॉलो करें ये डाइट

प्रेग्नेंसी में बिना अंडा और मीट के आप प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको सही डाइट की जरूरत होती है. यहां जानते हैं प्रोटीन से भरपूर वेजिटेरियन डाइट-

बिना अंडा-मीट के भी पूरी होगी प्रोटीन की जरूरत, प्रेग्नेंसी में फॉलो करें ये डाइट
Veg Protein Rich Diet During Pregnancy : प्रेग्नेंसी में वेजिटेरियन कैसे पूरा करें प्रोटीन?

National Nutrition Week : प्रेगनेंसी हर एक महिला के लिए खुशियों से भरा पल होता है. इस दौरान महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना होता है. मुख्य रूप से डॉक्टर इस अवस्था में सही डाइट लेने की सलाह देते हैं, जिसमें प्रोटीन को सबसे जरूरी पोषक तत्व है. ऐसे में अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो अक्सर पहला सवाल यही रहता है कि क्या सिर्फ दाल-सब्जी खाकर बच्चे को पूरा पोषण मिल पाएगा? कई लोगों को लगता है कि प्रोटीन, आयरन और दूसरे जरूरी पोषक तत्वों के लिए नॉन-वेज जरूरी है. हालांकि, गायनेकोलॉजिस्ट्स का कहना है कि सही प्लानिंग के साथ वेजिटेरियन डाइट भी हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए पूरी तरह पर्याप्त हो सकती है.

वेजिटेरियन लोगों के लिए भी कई अच्छे ऑप्शन

सीके बिड़ला हॉस्पिटल की ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी डायरेक्टर डॉ. पूजा मेहता का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे के डेवलेपमेंट के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी होता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इसके लिए मीट या अंडों पर निर्भर रहना पड़े. वेजिटेरियन लोगों के लिए भी प्रोटीन के कई अच्छे विकल्प हो सकते हैं, जिसमें- दालें, राजमा, छोले, लोबिया, पनीर, टोफू, दूध, दही, बादाम, मूंगफली और बीज प्रोटीन शामिल हैं. 

डॉक्टर बताती हैं कि अगर आप दाल-चावल, रोटी-दाल या हुमस के साथ मल्टीग्रेन ब्रेड जैसी चीजों को साथ खाती हैं, तो शरीर को बेहतर गुणवत्ता वाला प्रोटीन मिल सकता है. इसलिए हर मीट में एक प्रोटीन सोर्स को जरूर शामिल करें.

प्रोटीन के साथ-साथ आयरन भी है जरूरी

डॉक्टर पूजा का कहना है कि प्रेग्नेंसी में शरीर को पहले से ज्यादा आयरन की जरूरत होती है क्योंकि इस दौरान ब्लड की मात्रा बढ़ जाती है. वेजिटेरियन फूड में मौजूद आयरन शरीर थोड़ा कम अवशोषित कर पाता है, इसलिए इसका सही तरीके से सेवन करना जरूरी होता है. 

आयरन के रूप में आपके लिए पालक, चुकंदर, दालें, गुड़ और आयरन फोर्टिफाइड अनाज अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. इनके साथ आप नींबू, संतरा, टमाटर जैसी चीजों का सेवन करें. विटामिन C से भरपूर फूड्स के साथ आयरन लेने से इसका अवशोषण बेहतर हो सकता है.

विटामिन बी12 भी है जरूरी

विटामिन B12 ऐसा पोषक तत्व है, जिस पर वेजिटेरियन महिलाओं को विशेष ध्यान देना चाहिए. इसकी कमी से मां में कमजोरी और बच्चे के न्यूरोलॉजिकल डेवलेपमेंट पर असर पड़ सकता है. डेयरी प्रोडक्ट्स कुछ मात्रा में B12 उपलब्ध कराते हैं, लेकिन कई महिलाओं को डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट की जरूरत पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें - क्या ज्यादा प्रोटीन पाउडर देने से बढ़ती है बच्चों की हाइट? डायटीशियन से समझें 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pregnancy, Pregnancy Foods, Pregnancy Abstractions, Protein Diet, Protein Diet Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com