विज्ञापन

टीवी एक्टर अनुज ठाकुर की नींद में दौरा पड़ने से गई जान, जानें क्या है सीजर डिसऑर्डर

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें दौरा (सीजर) पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने सोते समय ही दम तोड़ दिया. यहां जानिए सीजर डिसऑर्डर क्या है?

टीवी एक्टर अनुज ठाकुर की नींद में दौरा पड़ने से गई जान, जानें क्या है सीजर डिसऑर्डर
सीजर डिसऑर्डर

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन हो गया है. India Today की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 27 अक्टूबर की सुबह उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उन्हें दौरा (सीजर) पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने सोते समय ही दम तोड़ दिया. अनुज ठाकुर के करीबी दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रुपेश सोनार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया, "अनुज पिछले कुछ समय से इंडस्ट्री से दूर थे, लेकिन हमारी बातचीत होती रहती थी. उनकी मौत से करीब 10 दिन पहले मेरी उनसे मुलाकात भी हुई थी".

रुपेश ने आगे कहा, "मैं शुक्रवार को उन्हें फोन करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कॉल उनके परिवार ने उठाई और उनके निधन की जानकारी दी. बाद में जब मैं उनके परिवार से मिला, तो उन्होंने बताया कि अनुज को दौरा पड़ा था और इसी कारण उनकी नींद में ही मौत हो गई". अनुज ठाकुर के अचानक निधन की खबर से उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है.

सीजर डिसऑर्डर क्या है?

सीजर डिसऑर्डर एक ऐसी न्यूरोलॉजिकल समस्या है, जिसमें मस्तिष्क की कोशिका तंत्र में इलेक्ट्रिक सिग्नल गड़बड़ होने लगते हैं. इस कारण दौरे पड़ने लगते हैं. ज्यादातर मामलों में सीजर कुछ मिनट में अपने आप रुक जाता है और व्यक्ति ठीक हो जाता है, लेकिन अगर सीजर लंबे समय तक चले, बार-बार आए या नींद के दौरान हो, तो यह खतरनाक हो सकता है.

सीजर डिसऑर्डर के लक्षण

  • मांसपेशियों में तेज ऐंठन या झटके
  • हाथों-पैरों का हिलना या अकड़ जाना
  • कुछ समय के लिए होश या चेतना खो जाना
  • मुंह से झाग आना
  • अचानक खाली नजरों से देखते रहना या सुन्न पड़ जाना

यह भी पढ़ें:- लिवर को कैसे हेल्दी रखें? डॉक्टर से जानिए सुबह से रात तक का सही रूटीन 

यह भी पढ़ें:- BP High रहता है तो सुबह-सुबह बनाकर पी लें ये ड्रिंक, डॉक्टर ने बताया पूरे दिन रहेगा कंट्रोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disorder, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com