Tulsi Ke Patte Chabane Ke Fayde: आज के समय में हर घर में पौधे लगाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में मौजूद एक सामान्य पौधा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है? वैज्ञानिक शोध के अनुसार, यह पौधा न केवल वातावरण को शुद्ध करता है बल्कि कई बीमारियों से बचाव में भी कारगर साबित हो सकता है. हम बात कर रहे हैं तुलसी की, जिसे भारतीय आयुर्वेद में एक अमृत तुल्य पौधा माना गया है. तुलसी के औषधीय गुणों पर कई शोध हुए हैं और यह सिद्ध हुआ है कि इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में धूप की वजह से चेहरे पर नहीं दिखेगी टैनिंग, बस लगाएं ये 5 चीजें, चमकता रहेगा फेस
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्टडी में भी पाए गए तुलसी के अनेक फायदे
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, तुलसी के पत्तों में यूजेनॉल, एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं, जो हार्ट डिजीज के खतरे को कम कर सकते हैं. इसके अलावा, यह तनाव कम करने, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने और पाचन को बेहतर बनाने में भी सहायक होता है. तुलसी में मौजूद तत्व शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं.
मजबूत इम्यूनिटी, तनाव से राहत
तुलसी के पत्ते रोजाना खाने से शरीर की इम्यून पावर मजबूत होती है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव होता है. तुलसी का सेवन शरीर में कॉर्टिसोल (तनाव हार्मोन) लेवल को कंट्रोल करता है, जिससे मानसिक तौर पर भी अच्छा महसूस होता है.
यह भी पढ़ें: भोजन करने के बाद ब्लड शुगर लेवल कितना बढ़ जाता है? इस रेंज से ऊपर माना जाता है डायबिटीज का रिस्क
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल
शोध में पाया गया है कि तुलसी का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है, जिससे डायबिटीज रोगियों को राहत मिलती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट को हेल्दी रखते हैं और ब्लड प्रेशर को बैलेंस करते हैं. तुलसी का रस त्वचा की समस्याओं को दूर करता है और बालों को मजबूत बनाता है.
खाली पेट चबाएं तुलसी के 4-5 पत्ते
बताया जाता है कि तुलसी न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखती है, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह एक वरदान है. रोज सुबह खाली पेट तुलसी के 4-5 पत्ते चबाएं. तुलसी की चाय बनाकर पिएं, यह तनाव को कम करती है। तुलसी का काढ़ा बदलते मौसम में बीमारियों से बचाने में मददगार है.
लंग कैंसर सिर्फ स्मोकर्स को होता है? डॉक्टर से जानें इस कैंसर के बारे में पूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं