फैशन के इस दौर में टैटू एक ट्रेंड बन गया है. व्यस्क ही नहीं टीनेजर्स भी इस ट्रेंड को फॉलो कर खुद को कूल दिखाने की होड़ में लगे हैं. हालांकि फैशन और खुद को आधुनिक दिखाने की होड़ में हम कई बार ये भूल जाते हैं कि इसके साइड इफेक्ट्स क्या कुछ हो सकते हैं. टैटू बनाने को लेकर हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है. हमेशा प्रोफेशनल आर्टिस्ट से टैटू बनवाएं. टैटू के शौकीनों को इस बात की जानकारी होनी जरूरी है कि इससे वे किस तरह की खतरनाक बीमारी की चपेट में आ सकते हैं.
टैटू बनवाने में रखें सावधानी वर्ना आ सकते हैं इन बीमारियों की चपेट में-
1. HIV और हेपेटाइटिस
ज्यादातर लोग टैटू सड़क के किनारे बनवाते हैं, लेकिन ऐसी जगह पर आम तौर पर एक ही सुई को हर किसी पर इस्तेमाल किया जाता है, जिससे HIV जैसी जानलेवा बीमारी होने का खतरा होता है. इसके अलावा हेपेटाइटिस जैसी बीमारी भी ऐसे में हो सकती है.
Yogasan For Arms: मक्खन की तरह पिघल जाएगी बाजुओं की चर्बी, बस करें ये 3 इफेक्टिव योगासन

2. त्वचा संबंधित रोग
टैटू से आपको सोरायसिस नामक खतरनाक बीमारी का शिकार होना पड़ सकता है. एक शख्स पर इस्तेमाल की गई सुई का दूसरे इंसान पर इस्तेमाल करने से स्किन डिजीज होने का खतरा बढ़ सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
3. रंगों में होते हैं जहरीले तत्व
टैटू बनाते समय इस्तेमाल की जाने वाली स्याही में कई तरह के जहरीले तत्व मौजूद हो सकते हैं, जिनसे स्किन कैंसर का खतरा होता है. इन रंगों में मरक्यूरियल सल्फाइड, शीशा, कैडमियम, क्रोमियम, टाइटेनियम और कई तरह की दूसरी धातु मिली होती हैं, इनसे स्किन पर एलर्जी का खतरा हो सकता है.
रखें ये सावधानी-
- जिस जगह पर टैटू बनवाए वहां पर हर दिन एंटीबायोटिक क्रीम जरूर लगाया जाना चाहिए.
- टैटू बनवाने से पहले हेपेटाइटिस बी का टीका लगवा लेना जरूरी है.
- आप किसी स्पेशलिस्ट से ही टैटू बनवाएं, जो इस काम में माहिर हो. स्पेशलिस्ट अपने औजारों और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं