हर व्यक्ति के लिए कामुकता का आनंद लेना महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके लिए सुरक्षित और स्वस्थ दृष्टिकोण भी जरूरी है. कई बार, हम उस पल में प्रोटेक्शन नहीं ले पाते हैं और यौन संक्रमण (एसटीआई) और बीमारियों को बढ़ावा दे देते हैं. सुरक्षित सेक्स का अभ्यास करना और इसके बारे में खुद को शिक्षित करना आपको संक्रमित होने से रोक सकता है और गर्भवती होने के आपके जोखिम को भी कम कर सकता है.
सेफ सेक्स के लिए जरूरी है इन टिप्स को ट्राई करना
सेक्स के दौरान होने वाली इन कॉमन इन्जरी के बारे में जानते हैं आप...
1. नए कंडोम का इस्तेमाल करें
एक कंडोम का इस्तेमाल एक बार ही करें. इसके अलावा उपयोग से पहले कंडोम की एक्सपायरी डेट भी जरूर जांच लें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Sex जीवन और सेक्स स्वास्थ्य से जुड़ी और खबरों के लिए क्लिक करें.
इन 6 तरह के कॉन्ट्रासेप्टिव के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए
2. नशे से बचें
अत्याधिक नशे में होने पर सेक्स से बचें. नशे में होने के कारण हो सकता है कि आप प्रोटेक्शन इस्तेमाल न कर पाएं. यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को भी कम करता है.
उन खास पलों के बाद Climax हमेशा नहीं देता ‘सुख’!
3. जोखिम गतिविधियों से बचें
अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं और कम जोखिम वाली गतिविधियों का अभ्यास करें. यह विश्वास और संचार बनाने में मदद करता है.
Third Gender: बच्चों को कितना जरूरी है इसके बारे में बताना और कब बताना...
4. डॉक्टर है जरूरी
यदि आप किसी प्रकार के यौन दुर्व्यवहार से गुजरे हैं, जिससे आपका वर्तमान यौन जीवन प्रभावित हो रहा है और सेक्स के दौरान आपको असुरक्षित महसूस हो रहा है, तो डॉक्टर, परामर्शदाता से सलाह जरूर लें.
क्या 'बाइसेक्सुअल' है ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह मानी बात...
5. टेस्ट है जरूरी
सेक्स के बाद बार-बार टेस्ट करें. जब आप टेस्ट करवा रहे हों, तो सुनिश्चित करें कि आप जितना संभव हो उतने एसटीडी के लिए टेस्ट करवा लें... जैसे गोनोरिया, क्लैमिडिया, हेपेटाइटिस, एचआईवी, हर्पीस और सिफलिस कुछ उदाहरण हैं.
जानें पूरा सच: क्या खाने से बढ़ती है पुरुषों में शुक्राणुओं की गुणवत्ता!
6. टीकाकरण है जरूरी
यदि आपकी उम्र 26 वर्ष से कम है, तो एचपीवी के खिलाफ खुद को बचाने के लिए टीकाकरण सबसे अच्छा है.
यौन जीवन में आने वाली परेशानियों को कुछ यूं करें दूर...
7. अनल सेक्स के दौरान सेफ्टी
हो सकता है कि आप गर्भावस्था से बचने के लिए अनल सेक्स का सहारा लें. लेकिन अनल सेक्स के बावजूद कंडोम का उपयोग करना न भूलें.
कहीं मां या पिता न बन पाने के पीछे एयर पॉल्यूशन तो नहीं है वजह...!
8. सेक्स के बाद टॉयलेट जाना
हो सकता है यह आपको अजीब लगे लेकिन यह हमें यूटीआई (यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) से बचा सकता है. सेक्स के बाद पेशाब करना सबसे अच्छा रहता है. यौन संभोग आपके मूत्राशय को प्रभावित कर सकता है जो संक्रमण का कारण बनता है.
पेरेंट्स नहीं कर पाते अपने गे बच्चों से सेक्स पर खुलकर बात, जानें इसका हल
9. दो कंडोम नहीं है सुरक्षित
यह एक मिथक है और यह कंडोम के फटने की संभावना से ज्यादा खतरनाक है. दो कंडोम एक-दूसरे से रगड़ खा सकते हैं और संभावना है कि फट सकते हैं जिससे आपके अंदर शुक्राणु रह सकते हैं.
प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करते वक्त न करें ये गलतियां
10. बातचीत है जरूरी
अपनी जरूरतों और पाटर्नर से अपनी इच्छा को लेकर शर्माएं नहीं. साथी से बात करें. अपने साथी को ये बताएं कि आपको क्या चीज आरामदायक लगती है और क्या नहीं. अगर आप किसी यौन दुर्व्यवहार से गुजरे हैं तो आपको अपने साथी के साथ यह साझा करना चाहिए कि आप कब असहज हैं और आपके सहयोगी आपको कैसे सहज बना सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं