- डेंगू में ब्लड प्लेटलेट्स कम होना इसका मुख्य लक्षण है.
- डेंगू बुखार करीब 5 से 7 दिन तक रहता है.
- अपने आसपास पानी जमा न होने दें.
मानसून के दौरान डेंगू का खतरा काफी बढ़ जाता है क्योंकि इस समय जगह-जगह पानी जमा होने लगता है, जिसे मच्छर पनपने लगते हैं. डेंगू बुखार मच्छरों द्वारा फैलाई जाने वाली बीमारी है. एडीज मच्छर के काटने से डेंगू वायरस फैलता है. डेंगू में ब्लड प्लेटलेट्स कम होना इसका मुख्य लक्षण है. साथ ही इसमें तेज बुखार, स्किन पर दाने, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और सिरदर्द जैसी समस्या भी हो सकती है. वहीं डेंगू का एक गंभीर रूप भी हो सकता है, जो गंभीर रक्तस्राव, रक्तचाप में गिरावट और कुछ मामलों में मृत्यु का कारण बन सकता है. ऐसे में डेंगू से बचाव के लिए आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते है डेंगू के लक्षण और बचाव के बारे में.
डेंगू के सामान्य लक्षण
डेंगू मच्छर के काटे जाने के लगभग तीन से चार दिन बाद मरीज में डेंगू बुखार के लक्षण दिखने लगते हैं. यह बुखार करीब 5 से 7 दिन तक रहता है, जिसके बाद मरीज ठीक होने लगता है. डेंगू के सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं-
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- ठंड लगने के बाद बुखार आना
- सिरदर्द
- जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द
- जी मिचलाना
- उल्टी
- कमजोरी
- आंखों के पीछे दर्द
- रैश

Photo Credit: iStock
डेंगू के गंभीर लक्षण
ज्यादातर लोग एक सप्ताह के भीतर ठीक हो जाते हैं. लेकिन कुछ मामलों में, लक्षण बिगड़ जाते हैं और जानलेवा बन जाते हैं. इस स्थिति में, ब्लड वेसल्स डैमेज हो जाती हैं. ब्लड प्लेटलेट्स गिरने लगता है. डेंगू के गंभीर लक्षण जो बुखार के दौरान होते हैं:
- तेज पेट दर्द होना
- मूत्र, मल या उल्टी में ब्लड आना
- थकान
- बेचैनी
- सांस लेने में परेशानी
- मसूड़ों या नाक से ब्लीडिंग
- स्किन के नीचे ब्लीडिंग
बचाव
डेंगू इंफेक्शन का पता ब्लड टेस्ट के द्वारा लगाया जाता है. इससे बचने के लिए कोई स्पेशल दवाई नहीं है, लेकिन इस दौरान आपको सही से आराम करने और बहुत सारे पेय पदार्थ पीने की सलाह दी जाती है. साथ ही इन कुछ चीजों को अपनाकर डेंगू के प्रकोप से बचा जा सकता है.
- मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें.
- मच्छरदानी लगाएं.
- खिड़की और दरवाजों में नेटिंग करवाएं.
- सुगंधित साबुन और इत्र मच्छरों को आकर्षित कर सकते हैं.
- ढके हुए और फुल-स्लीव वाले कपड़े पहनें
- अपने आसपास पानी जमा न होने दें.
- लक्षण दिखने पर डाक्टर से तुरंक संपर्क करें
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहें
बढ़ रहा है स्ट्रेस? कैसे करें तनाव को दूर, खाएं ये फूड्स और तनाव को करें दूर!
Weight loss: तेजी से वज़न कम करना है, तो इन ड्रिंक्स से बेहतर कुछ भी नहीं...
Weight Loss Tips: मोटापा बढ़ रहा है, तो वजन कम करने के लिए रात में खाना शुरू करें ये 4 चीजें
Yoga To Reduce Belly Fat: पेट पर जमी चर्बी को गायब कर सकते हैं ये योगासन, आज से ही करें शुरू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
