विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2025

शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को निकाल फेंकती हैं ये 5 सब्जियां, खाकर खुद देखिए असर

Vegetables to Lower Bad Cholesterol: अगर आप बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं, तो इन 5 सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें. ये न केवल हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाएंगी, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन और मेटाबॉलिज्म को भी सुधारेंगी.

शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को निकाल फेंकती हैं ये 5 सब्जियां, खाकर खुद देखिए असर
Vegetables to Lower Bad Cholesterol: हमारे खानपान पर बहुत हद तक निर्भर करता है.

Vegetables to Lower Bad Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ लेवल हार्ट हेल्थ के लिए खतरा बन सकता है. खासकर बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) नसों में जमा होकर ब्लॉकेज, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है. हालांकि ये हमारे खानपान पर बहुत हद तक निर्भर करता है. कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका सेवन कर आप शरीर में हेल्दी कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा दे सकते हैं और बुरे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं. कुछ सब्जियां भी हैं जो आपके शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद कर सकती हैं. यहां हम ऐसी 5 सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित हो सकती है.

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार सब्जियां (Vegetables That Help Lower Cholesterol)

1. फूलगोभी (Cauliflower)

फूलगोभी में फोलेट और विटामिन बी होते हैं, जो शरीर में फैट बर्निंग को बढ़ावा देते हैं. यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाती है.

यह भी पढ़ें: ये पत्ते दिला सकते हैं बढ़े हुए यूरिक एसिड छुटकारा, नेचुरली खून को साफ कर दूर करेंगे गंदगी

2. ब्रोकोली (Broccoli)

ब्रोकोली डाइटरी फाइबर से भरपूर होती है, जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है. इसमें मौजूद कैल्शियम और विटामिन सी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में प्रभावी होते हैं.

3. बैंगन (Brinjal)

बैंगन में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित करने में मदद करते हैं. यह धमनियों को साफ करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में सहायक होता है.

4. लहसुन (Garlic)

लहसुन को हार्ट हेल्थ के लिए सुपरफूड माना जाता है. यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसके नियमित सेवन से हार्ट डिजीज का खतरा कम हो सकता है.

यह भी पढ़ें: कान का मैल कैसे साफ करें? बस इन 2 घरेलू चीजों की मदद से मिनटों में निकल जाएगी सारी कान की गंदगी

5. बींस और फलियां (Beans & Legumes)

बींस और फलियां में विटामिन्स, मिनरल्स और डाइटरी फाइबर होते हैं, जो धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. यह ब्लड वेसल्स को हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बनाते हैं.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vegetables To Lower Bad Cholesterol, Best Foods For Heart Health, Cholesterol-lowering Diet, Natural Ways To Reduce LDL Cholesterol, Gande Cholesterol Ko Kam Karne Ke Liye Sabjiyan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com