4 Fruits That Provide More Fibre Than Bananas: अगर आप सोचते हैं कि फाइबर पाने के लिए केला सबसे अच्छा फल है, तो आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि कुछ फल ऐसे भी हैं जिनमें केले से ज्यादा फाइबर पाया जाता है. फाइबर शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व माना जाता है, जो पाचन को बेहतर रखने, कब्ज से राहत दिलाने और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार ज्यादातर लोग रोजाना जरूरत के मुकाबले काफी कम फाइबर लेते हैं. ऐसे में डाइट में सही फलों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.
कीवी में होता है ज्यादा फाइबर
कीवी छोटा जरूर दिखता है, लेकिन फाइबर के मामले में काफी दमदार माना जाता है. 100 ग्राम कीवी में केले से ज्यादा फाइबर पाया जाता है. दो कीवी खाने से शरीर को लगभग 4 से 5 ग्राम तक फाइबर मिल सकता है.
एक्सपर्ट्स का मानना है कि कीवी कब्ज और पेट की परेशानी को कम करने में मदद कर सकता है. इसका हल्का खट्टा स्वाद दही, स्मूदी और फ्रूट बाउल के साथ अच्छा लगता है.

सेब भी है फाइबर का अच्छा स्रोत
सेब को अक्सर हेल्दी स्नैक माना जाता है, लेकिन इसमें मौजूद फाइबर भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. खासतौर पर सेब के छिलके में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है.
एक मीडियम आकार का सेब शरीर को लगभग 4 ग्राम से ज्यादा फाइबर दे सकता है. इसमें पेक्टिन नाम का सॉल्युबल फाइबर होता है, जो पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है.
यह भी पढ़े: असली नारियल तेल और मिलावटी तेल में फर्क कैसे करें? घर बैठे जानें इन आसान तरीकों से
ब्लू बेरीज पेट के लिए हो सकते हैं फायदेमंद
ब्लूबेरी छोटे आकार की होती है, लेकिन इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट दोनों अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. एक कप ब्लूबेरी शरीर को लगभग 3.5 ग्राम फाइबर दे सकती है.
कुछ रिसर्च में यह भी सामने आया है कि ब्लूबेरी पेट से जुड़ी समस्याओं और सूजन को कम करने में मदद कर सकती है. इसे स्मूदी, ओट्स और दही में मिलाकर खाया जा सकता है.
बेरीज पैशन भी है शानदार विकल्प
पैशन फ्रूट भारत में ज्यादा कॉमन नहीं है, लेकिन यह फाइबर से भरपूर माना जाता है. दो पैशन फ्रूट मिलकर लगभग 4 ग्राम तक फाइबर दे सकते हैं.
इसमें विटामिन A और विटामिन C भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. इसका स्वाद हल्का खट्टा और मीठा होता है, इसलिए इसे स्मूदी और डेजर्ट में इस्तेमाल किया जाता है.
डाइट में फाइबर बढ़ाने के आसान तरीके
सिर्फ फल ही नहीं, बल्कि दालें, बीन्स, सब्जियां और साबुत अनाज भी फाइबर के अच्छे स्रोत माने जाते हैं. सुबह के नाश्ते से ही फाइबर लेना शुरू करें ताकि दिनभर शरीर को इसका फायदा मिल सके.
डाइट में अलग-अलग रंगों के फल और सब्जियां शामिल करने से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व एक साथ मिल सकते हैं.