विज्ञापन

असली नारियल तेल और मिलावटी तेल में फर्क कैसे करें? घर बैठे जानें इन आसान तरीकों से

Asli Aur Nakli Nariyal Tel Ki Pehchan Kaise Karein: नारियल तेल का इस्तेमाल बालों से लेकर स्किन और खाना बनाने तक कई कामों में किया जाता है. लेकिन कई बार लोग शुद्ध नारियल तेल समझकर मिलावटी तेल खरीद लेते हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान घरेलु तरीके जिनकी मदद से आप आसानी से जान पाएंगे की आप का नारियल तेल पूरी तरह शुद्ध है या नहीं.

असली नारियल तेल और मिलावटी तेल में फर्क कैसे करें? घर बैठे जानें इन आसान तरीकों से
Asli Nariyal Tel Ki Pehchan Kaise Karein
Pexels

Asli Aur Nakli Nariyal Tel Ki Pehchan Kaise Karein: नारियल तेल का इस्तेमाल बालों से लेकर स्किन और खाना बनाने तक कई कामों में किया जाता है. यही वजह है कि बाजार में इसकी डिमांड भी काफी ज्यादा रहती है. लेकिन कई बार लोग शुद्ध नारियल तेल समझकर मिलावटी तेल खरीद लेते हैं. ऐसे तेल में दूसरे सस्ते तेल या केमिकल मिलाए जा सकते हैं, जो बालों और त्वचा दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप असली और नकली नारियल तेल की पहचान कर सकते हैं.

ठंड में जमने वाला टेस्ट

शुद्ध नारियल तेल ठंडे तापमान (Cold Temperature) में जल्दी जम जाता है. अगर आप तेल को कुछ देर फ्रिज में रखते हैं और पूरा तेल एक जैसा सफेद होकर जम जाए, तो यह शुद्ध होने का संकेत माना जाता है. अगर कुछ हिस्सा तरल रहे, तो उसमें मिलावट हो सकती है.

खुशबू से करें पहचान

असली नारियल तेल में हल्की और प्राकृतिक नारियल जैसी खुशबू आती है. नकली या मिलावटी तेल में तेज केमिकल (Chemical) जैसी स्मेल या बिल्कुल खुशबू न होना भी शक की निशानी हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- Gudha Sev Recipe: गर्मियों में बच्चों को खिलाएं गुड़ से बने गुड़हा सेव, 2 महीने तक खराब नहीं होगी ये देसी मिठाई! आसान है रेसिपी

रंग और टेक्सचर पर ध्यान दें

शुद्ध नारियल तेल आमतौर पर साफ और हल्का पारदर्शी दिखाई देता है. इसमें ज्यादा गाढ़ापन या अलग रंग दिखे तो यह मिलावट का संकेत हो सकता है. कई नकली तेल जरूरत से ज्यादा चिपचिपे भी लगते हैं.

हाथ पर लगाकर देखें

थोड़ा सा तेल हथेली पर लेकर रगड़ें. असली नारियल तेल हल्का महसूस होता है और जल्दी त्वचा में समा जाता है. मिलावटी तेल कई बार ज्यादा चिकना और भारी महसूस हो सकता है.

गर्म करने पर करें चेक

एक चम्मच तेल को हल्का गर्म करें. शुद्ध नारियल तेल गर्म होने पर भी अपनी हल्की खुशबू बनाए रखता है. अगर तेल से अजीब गंध आने लगे, तो उसमें दूसरे तेल मिलाए गए हो सकते हैं.

लेबल पढ़ना भी जरूरी

खरीदते समय पैकेट पर “Virgin Coconut Oil” या “Cold Pressed” जैसी जानकारी देखें. साथ ही FSSAI मार्क और इंग्रीडिएंट्स लिस्ट भी जरूर पढ़ें. अगर उसमें कई तरह के तेल लिखे हों, तो वह शुद्ध नारियल तेल नहीं माना जाएगा.

बहुत सस्ता तेल खरीदने से बचें

असली नारियल तेल बनाने में अच्छी क्वालिटी के नारियल का इस्तेमाल होता है, इसलिए इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है. बेहद सस्ता तेल कई बार मिलावटी निकल सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com