विज्ञापन

सिर्फ 2 रुपये में गंदे सड़े पीले दांतों को मोती की तरह चमका देगा ये असरदार देसी नुस्खा, मिनटों में दिखेगा असर

Teeth Whitening Remedies: पान, गुटका, सुपारी और सिगरेट की वजह से पीले दांतों और मसूड़ों की समस्याओं के लिए जानिए मेथी, अदरक और फिटकरी से तैयार घरेलू उपाय.

सिर्फ 2 रुपये में गंदे सड़े पीले दांतों को मोती की तरह चमका देगा ये असरदार देसी नुस्खा, मिनटों में दिखेगा असर
पीले दांत कैसे साफ करें : पान के दाग हटाने के उपाय.
(Photo Credit: Youtube@AvikaRawatFoods)

Teeth Whitening Remedies: क्या आपके भी दांत पीले पड़ गए हैं? ब्रश करते टाइम मसूड़ों से खून आता है या फिर कीड़ा लगने से दांत खोखले हो चुके हैं? पान, गुटका, सुपारी या बीड़ी-सिगरेट की वजह से अगर आपके दांत खराब और काले हो गए हैं, मसूड़ों में तेज दर्द रहता है तो ये देसी नुस्खा आपके बहुत काम आ सकता है. मुंह की इन तमाम तकलीफों से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर ही बहुत आसानी से एक असरदार रेमेडी तैयार कर सकते हैं.

यहां देखें वीड‍ियो- 

रेमेडी बनाने के लिए जरूरी सामान

इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजें नहीं चाहिए. बस रसोई में रखी कुछ आम चीजों की जरूरत पड़ेगी:

मेथी दाना: एक चम्मच मेथी दाना लें. यह मसूड़ों के ढीलेपन और दांतों के कीड़े को खत्म करने में काफी मदद करता है.
अदरक: एक छोटा टुकड़ा अदरक का लें. इसे बिना छीले ही छोटे टुकड़ों में काट लें. अदरक दांत के दर्द और कीड़े की वजह से होने वाली सूजन में राहत देता है.
सरसों का तेल: एक चम्मच सरसों का तेल मिलाएं. यह दांतों के काले-पीले निशानों को साफ करने का काम करता है.
फिटकरी पाउडर: चुटकी भर फिटकरी (एलम) का पाउडर इसमें मिला दें. यह बाजार में बहुत आसानी से मिल जाती है.

Also Read: Teeth Whitening Remedies: एक चम्मच नमक में मिलाएं ये 1 रुपये से भी सस्ती चीज, दांतों की गंदगी हटाने में है मददगार

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

इन सभी चीजों को किसी बर्तन या खलबट्टे में रखकर अच्छे से कूट लें. मेथी दाने को कूटने से उसके अंदर के सारे पोषक तत्व बाहर निकल आते हैं. आप चाहें तो इसे मिक्सी में भी दरदरा पीस सकते हैं.

जब यह पेस्ट जैसा बन जाए तो इसे अपने ब्रश पर थोड़ी सी मात्रा में लगाएं. सुबह उठकर नॉर्मल टूथपेस्ट करने से पहले इस पेस्ट से करीब एक से दो मिनट तक हल्के हाथों से दांतों पर ब्रश करें. जिन लोगों के दांत ज्यादा काले हैं या गुटके के गहरे दाग हैं, उन्हें कुछ दिन लगातार दिन में दो बार (सुबह और रात को) इसका इस्तेमाल करना चाहिए. साधारण पीलेपन में तो एक-दो बार में ही फर्क नजर आने लगता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Pile Danto ko safed kaise kare. 

कुल्ला करने के लिए बनाएं खास पानी

  • दांतों की सफाई के साथ-साथ अगर सांसों की बदबू और मसूड़ों के दर्द से तुरंत आराम चाहिए, तो एक खास पानी भी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आधा गिलास पानी किसी पैन में उबालने के लिए रखें. इसमें तीन लौंग और थोड़ा सा नमक डाल दें.
  • जब पानी अच्छे से उबल जाए तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें. खाना खाने के बाद या ब्रश करने के बाद इसी पानी से कुल्ला करें. लौंग और नमक का यह पानी मुंह के कीटाणुओं को खत्म करता है और दांत दर्द में तुरंत राहत पहुंचाता है.
  • अगर आपके घर में बच्चे हैं और मीठा खाने से उनके दांतों में कीड़ा लग गया है, तो भी यह नुस्खा उनके लिए सुरक्षित और फायदेमंद है. इसे आज ही घर पर बनाएं और अपने पूरे परिवार के दांतों को मजबूत और चमकदार बनाएं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teeth Whiteing, Safed Daant, Pile Dant Kaise Karen Safed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com