Watermelon Seeds Benefits: गर्मियों में तरबूज खाना किसे पसंद नहीं होता! यह रसदार फल शरीर को ठंडक और ताजगी देता है. लेकिन, अक्सर लोग तरबूज खाने के बाद उसके काले बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अगली बार इन बीजों को फेंकने से पहले उनके फायदे जान लेना जरूरी है. तरबूज के बीज कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि ये किस तरह से हमारी सेहत को लाभ पहुंचाते हैं और इन्हें इस्तेमाल करने के सही तरीके.
तरबूज के बीज के अद्भुत फायदे (Amazing Benefits of Watermelon Seeds)
1. दिल की सेहत को बनाए मजबूत
तरबूज के बीजों में मैग्नीशियम, जिंक और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखते हैं. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: 5 चीजें सिकोड़ रही हैं आपकी नसें, खून बहने में आती है रुकावट, हार्ट अटैक का बढ़ रहा खतरा
2. डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
इन बीजों में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में करें.
3. हड्डियों और मांसपेशियों को बनाए मजबूत
मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर होने के कारण ये बीज हड्डियों की मजबूती बढ़ाते हैं और मांसपेशियों की थकान को दूर करने में सहायक होते हैं.
4. पाचन को सुधारते हैं
तरबूज के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं. यह पाचन को दुरुस्त रखते हैं और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें: नीम की पत्तियां इन 5 स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में रामबाण, जानिए आप कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल
5. त्वचा और बालों को बनाए हेल्दी
इन बीजों में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा में नमी बनाए रखते हैं और बालों को मजबूत और चमकदार बनाते हैं.
तरबूज के बीजों का सही इस्तेमाल कैसे करें?
बीजों को भूनकर खाएं: इन बीजों को हल्का भूनकर स्नैक की तरह खाया जा सकता है. यह स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों होते हैं.
बीजों का पाउडर बनाएं: इन्हें पीसकर पाउडर बना लें और सलाद, स्मूदी या दाल-सब्जियों में मिलाएं.
बीजों की चाय बनाएं: इन बीजों को पानी में उबालकर चाय की तरह पी सकते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है.
ऑयल के रूप में इस्तेमाल करें: तरबूज के बीजों से निकाला गया तेल त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
तरबूज के बीज पोषण से भरपूर होते हैं और शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी साबित हो सकते हैं. अगली बार जब आप तरबूज खाएं, तो उसके बीजों को फेंकने की बजाय सही तरीके से इस्तेमाल करें और इनके स्वास्थ्य लाभ उठाएं.
Watch Video: Male Infertility क्या है? पुरुष बांझपन के लक्षण, कारण और इलाज, जानें सब कुछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं