Risk Factors for Blocked Arteries: हमारा हार्ट हर पल खून को शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाने का काम करता है, लेकिन जब नसें सिकुड़ने लगती हैं, तो ब्लड फ्लो में बाधा आती है. यह रुकावट धीरे-धीरे हार्ट फंक्शनिंग पर असर डालती है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है. लेकिन, क्या आपको पता है कि आपकी ही कुछ आदतें इस समस्या को बढ़ा सकती हैं? जी हां, हमारी दिन प्रतिदिन की कुछ आदतें ब्लड फ्लो को रिस्ट्रिक्ट कर सकती हैं, जिससे इसका असर सीधे हार्ट पर पड़ सकता है. यहां जानिए आपको कौन सी आदतों को आज से ही छोड़ने की जरूरत है.
5 चीजें जो आपकी नसों को सिकोड़ रही हैं (5 Things That Are Making Your Nerves Worse)
1. बहुत नमक का सेवन
नमक का ज्यादा सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ाने का एक बड़ा कारण होता है. ज्यादा नमक खाने से नसें कठोर हो सकती हैं और उनका लचीलापन कम हो सकता है, जिससे ब्लड फ्लो रिस्ट्रिक्ट होता है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यह भी पढ़ें: नीम की पत्तियां इन 5 स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में रामबाण, जानिए आप कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल
क्या करें:
- रोजाना 5 ग्राम (एक छोटी चम्मच) से ज्यादा नमक का सेवन न करें.
- प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड में हाई-सोडियम होता है, इनसे बचें.
2. ज्यादा बैठना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी
लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर में खून का प्रवाह धीमा हो सकता है और नसों में सूजन आ सकती है. इससे कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है और नसें संकरी हो सकती हैं.
क्या करें:
- हर 30-40 मिनट में एक बार उठकर चलें.
- नियमित व्यायाम करें, जैसे तेज चलना, योग या साइक्लिंग.
3. धूम्रपान और शराब का सेवन
धूम्रपान में मौजूद निकोटीन नसों को सख्त बना सकता है, जिससे ब्लड फ्लो बाधित होता है. इसी तरह ज्यादा शराब पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: क्या नींबू और शहद मिलाकर गुनगुना पानी पीने से फैट कम होता है? क्या है सच्चाई, यहां जानिए
क्या करें:
- धूम्रपान तुरंत छोड़ दें.
- शराब का सेवन सीमित मात्रा में करें या पूरी तरह से बंद कर दें.
4. ऑयली चीजें
ऑयली और जंक फूड खाने से नसों में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स जमा होने लगते हैं, जिससे नसें सिकुड़ सकती हैं. यह दिल के दौरे का बड़ा कारण बन सकता है.
क्या करें:
- ताजे फल, सब्जियां और फाइबरयुक्त डाइट को प्राथमिकता दें.
- ट्रांस फैट और ज्यादा तला-भुना खाना बंद करें.
5. तनाव और खराब मानसिक स्वास्थ्य
जब आप तनाव में रहते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो ब्लड फ्लो को बाधित कर सकता है और हार्ट डिजीज का जोखिम बढ़ा सकता है.
यह भी पढ़ें: क्या वाकई बासी रोटी खाना डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है? ब्लड शुगर कम करता है या नहीं? जानिए
क्या करें:
- तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन और गहरी सांस लेने की आदत डालें.
- भरपूर नींद लें और खुद को रिलैक्स रखने की कोशिश करें.
अगर आप चाहते हैं कि आपकी नसें हेल्दी रहें और ब्लड फ्लो सही बना रहे, तो इन 5 चीजों से बचना जरूरी है. सही डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज, स्ट्रेस मैनेजमेंट और एक बैलेंस लाइफस्टाइल अपनाकर आप अपने हार्ट को मजबूत बना सकते हैं और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं.
Watch Video: Male Infertility क्या है? पुरुष बांझपन के लक्षण, कारण और इलाज, जानें सब कुछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं