विज्ञापन

तारा सुतारिया को है डिस्कैलकुलिया, इस वजह से हिसाब-किताब में हो जाती हैं गलतियां, जानें लक्षण और कारण

तारा सुतारिया ने खुलासा किया है कि वह डिसकैलकुलिया से जूझ रही हैं. आखिर ये बीमारी है क्या, इसके लक्षण कैसे दिखते हैं और बच्चों से लेकर बड़ों में इसकी पहचान कैसे की जा सकती है.

तारा सुतारिया को है डिस्कैलकुलिया, इस वजह से हिसाब-किताब में हो जाती हैं गलतियां, जानें लक्षण और कारण
बार-बार हिसाब में हो जाती है गलती?
NDTV

सोचिए, अगर आपको 2 और 2 जोड़ने में पसीने आने लगें या आप घड़ी देखना चाहें और सुइयां आपको उलझन में डाल दें, तो कैसा लगेगा? हममें से कई लोगों को बचपन में गणित यानी Maths से डर लगता था, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके लिए नंबरों को समझना सचमुच एक बहुत बड़ी चुनौती होती है. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने अपने बारे में एक ऐसी बात शेयर की है, जिसे सुनकर सब हैरान हैं.

एक इंटरव्यू के दौरान जब तारा से पैसों के लेन-देन और बैंक के कामों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत बेबाकी से जवाब दिया. तारा (जो अब 30 साल की हैं) ने बताया, "मैं बहुत लकी हूं कि मेरे पापा मेरी इन सब चीजों में मदद करते हैं. एक महिला होने के नाते बैंक के काम और पैसों की जानकारी रखना बहुत जरूरी है. मैं भी समझने की पूरी कोशिश करती हूं, लेकिन मुझे गणित समझने में परेशानी होती है. मुझे 'डिसकैलकुलिया' है. मैं जब भी हिसाब करने बैठती हूं, तो मुझसे अक्सर गलती हो ही जाती है. इसलिए मेरे पापा और मेरी अकाउंट्स की टीम ही मेरा सारा पैसों का काम संभालती है."

 डिसकैलकुलिया क्या है?

जैसे कुछ बच्चों को अक्षर पढ़ने में दिक्कत होती है (जिसे डिस्लेक्सिया कहते हैं), ठीक वैसे ही डिसकैलकुलिया में दिमाग को नंबर समझ नहीं आते. यह दिमाग से जुड़ी एक ऐसी स्थिति है, जिसमें इंसान का दिमाग गणित के नियमों और नंबरों को उस तरह से प्रोसेस नहीं कर पाता जैसे आम लोग करते हैं.

जरूरी बात:

इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वह इंसान कम दिमाग वाला या कम समझदार है. बार-बार हिसाब में गलती होने की वजह से कई बार इंसान का आत्मविश्वास कम होने लगता है और उसे तनाव भी हो सकता है.

डिसकैलकुलिया के लक्षण

  1. गिनती सीखने में देरी: बाकी बच्चों के मुकाबले देर से गिनती सीखना या बार-बार भूल जाना.
  2. अंदाजा न लगा पाना: जैसे लूडो के पासे को देखकर तुरंत न बता पाना कि कितने बिंदु हैं, बल्कि उन्हें एक-एक करके उंगली रखकर गिनना.
  3. दिनों और कामों का क्रम भूलना: हफ्ते के दिनों के नाम या रोज के कामों की लिस्ट याद रखने में दिक्कत होना.
  4. पहाड़े भूल जाना: आज बहुत मेहनत से 5 का पहाड़ा याद किया और अगले ही दिन सब साफ. 
  5. घड़ी न देख पाना: सूई वाली पुरानी घड़ी में टाइम समझने में बहुत परेशानी होना.
  6.  मैथ्स के नाम से ही डर लगना: गणित का काम आते ही बहुत ज़्यादा घबरा जाना या रोने लगना. 

इसे भी पढ़ें: Nepal Floods: क्या बाढ़ के पानी से बीमारी हो सकती है? ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dyscalculia, Tara Sutaria, Toxic, Learning Disability, Brain Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com