विज्ञापन

Toxic Ott Release: यश की टॉक्सिक इस दिन होगी ओटीटी पर रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे ये फिल्म

अगर आपने भी यश की टॉक्सिक को अभी तक नहीं देखा है तो अब आपके इंताजर की घड़ी खत्म होने वाली है. फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो जाएगी. यहां जानिए कब और कहां देख पाएंगे ये फिल्म.

Toxic Ott Release: यश की टॉक्सिक इस दिन होगी ओटीटी पर रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे ये फिल्म
OTT पर इस दिन रिलीज होगी यश की फिल्म टॉक्सिक
नई दिल्ली:

अगर आपने भी अभी तक यश की फिल्म टॉक्सिक नही देखी है तो अब आपको ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नही है, क्योंकि जल्द ही ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. Yash की Toxic: A Fairytale for Grown-Ups' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया नजर आई थीं. अब थिएटर में चलने के बाद यह गैंगस्टर ड्रामा OTT पर रिलीज होने की तैयारी कर रही है. यानी जो लोग इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वे जल्द ही घर बैठे इसका आनंद ले सकेंगे. 

ई टाइम्स की रिपोर्ट् के मुताबिक, 'टॉक्सिक' 25 सितंबर को ZEE5 पर स्ट्रीम हो सकती है. हालांकि, अभी तक फिल्म के मेकर्स या ZEE5 की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि जी5 मे टॉक्सिक के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं. अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो फिल्म थिएटर रिलीज के करीब एक महीने बाद OTT पर आ जाएगी. साथ ही इसे कई भाषाओं में रिलीज किए जाने की भी उम्मीद है. फिलहाल दर्शकों को आधिकारिक ऐलान का इंतजार है.

ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत

बॉक्स ऑफिस पर हुई फेल, बिगड़ गया खेल 

OTT रिलीज को लेकर चर्चा तब शुरू हुई, जब फिल्म के डिजिटल राइट्स की डील की खबरें सामने आईं. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म ने फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की पेशकश की थी. लेकिन मेकर्स 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की डील चाहते थे. बताया जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करने के बाद OTT डील की बातचीत थोड़ी मुश्किल हो गई. इस वजह से कुछ प्लेटफॉर्म्स ने अपने ऑफर्स भी कम कर दिए. वहीं, यह भी चर्चा है कि OTT पर फिल्म का थोड़ा अलग वर्जन देखने को मिल सकता है. 

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश एक खतरनाक गैंगस्टर की भूमिका में हैं. कहानी आजादी के बाद के गोवा की है, जब वहां पुर्तगालियों का शासन था. फिल्म में यश ने डबल रोल निभाया है. वह राया और उसके बेटे टिकट दोनों किरदारों में नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें: यश की टॉक्सिक को सेंसर बोर्ड से जीरो कट और A सर्टिफिकेट, फैन्स बोले- धुरंधर में क्यों लगे थे ज्यादा कट?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Toxic, Toxic OTT Release
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com