- रात को दूध में भिगोएं ये 5 बीज, सुबह खाली पेट खाएं.
- संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं ये 5 तरह के बीज.
- हेल्दी स्नैक्स में भी शामिल कर सकते हैं ये बीज.
Benefits Of Chia And Flax Seeds: अगर हम अपनी सुबह की कुछ खाने की आदतों को सुधार दें तो सेहत को काफी फायदा हो सकता है. इसके साथ ही खराब स्नैक्स (Bad Snacks) का सेवन भी काफी हद तक सेहत को बिगाड़ने का काम करता है. ऐसे में कैसी अपनी मॉर्निंग हैबिट्स (Morning Habits) और खराब स्नैक्स खाने की आदतों को सुधारें. कई बीज (Seeds) ऐसे हैं जो नट्स के जितने ही हेल्दी होते हैं. इनमें न सिर्फ प्रोटीन (Protein) की मात्रा होती है बल्कि इनमें काफी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स और ओमेगा फैटी एसिड (Omega Fatty Acid) मौजूद होता है. जो दिल के स्वास्थ्य (Heart Health) को बढ़ावा दे सकते हैं. इनमें चिया के बीज (Chia Seeds), फ्लैक्स सीड्स (Flaxseed Seeds) और 3 और शामिल बीज शामिल हैं. अगर हमेशा हेल्दी रहना है तो यहां 5 बीजों (Seeds) के बारे में बताया गया है जिनको रात को भिगोकर सुबह खाने से स्वास्थ्य को काफी फायदा हो सकता है. ये न सिर्फ पाचन (Digestion) को बढ़ावा दे सकते हैं बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं.
ये 5 बीज हैं स्वास्थ्य के लिए रामबाण | These 5 Seeds Are Panacea For Health
1. सूरजमुखी के बीज
यह उच्च पोषक तत्व मूल्य से भरा एक शानदार स्नैकिंग विकल्प है। सूरजमुखी हमें इसके बीजों के रूप में स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। सूरजमुखी के बीजो के लाभ की सूची लम्बी है. यह प्रोटीन, मोनोसैचुरेटेड वसा, मैग्नीशियम, विटामिन ई आदि का समृद्ध स्रोत होते हैं. सूरजमुखी के बीजों का सेवन हार्ट अटैक के खतरे को कम करने और दिल की सेहत को बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है. यह कब्ज और सूजन को कम करने में मददगार हो सकते हैं. शरीर में स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ावा देते हैं. उच्च मैग्नीशियम सामग्री के कारण हड्डी के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे माने जाते हैं. सूरजमुखी के बीजों में विटामिन ई उचित रक्त परिसंचरण और बालों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है. ये बीज एंटी ऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
Health Benefits Of Sunflower seeds: सूरजमुखी के बीजों को डाइट में शामिल कर पाएं कई फायदे 2. तिल के बीज
तिल के बीज काले और सफेद रंगों में आते हैं, दोनों प्रकार वास्तव में हेल्दी होते हैं. तिल के बीज के स्वास्थ्य लाभ कई हैं. ये बीज विटामिन बी, जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि का समृद्ध स्रोत होते हैं. तिल के बीज वास्तव में दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं. उच्च कैल्शियम सामग्री हड्डी के स्वास्थ्य के लिए वास्तव में अच्छी मानी जाती है. यह सूजन को कम करने में मदद कर सकता है. यह डायबिटीज में भी काफी लाभदायक हो सकते हैं. तिल के बीज एनीमिया को दूर करने में भी फायदेमंद माने जाते हैं. ये कैंसर विरोधी गुण रखते हैं और कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं. ये पाचन तंत्र और आंखों के लिए भी कारगर हो सकते हैं.
3. चिया के बीज
जो मोटापे की समस्या से परेशान हैं और बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो उनके लिए चिया के बीज लाभ उपयोगी साबित हो सकते हैं. चिया के बीज लाभ में हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखना भी शामिल है. चिया सीड के फायदे हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में भी सहायक साबित हो सकते हैं. कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना भी चिया सीड के फायदे में शामिल है. अन्य स्वास्थ्य लाभों के साथ ही चिया बीज डायबिटीज और हाई बीपी की समस्या में भी लाभदायक साबित हो सकते हैं. चिया बीज में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड के कारण यह एंटीइन्फ्लामेट्री (सूजन कम करने वाला) गुण प्रदर्शित कर सकते हैं. चिया बीज प्रोटीन से समृद्ध होते है.
4. अलसी के बीज
भूरे-काले रंग के यह छोटे छोटे बीज, हृदय रोगों से आपकी रक्षा करते हैं. इसमें उपस्थित घुलनशील फाइबर्स, प्राकृतिक रूप से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम कर सकते हैं. अलसी में ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो रक्त प्रवाह को बेहतर कर, खून के जमने या थक्का बनने से रोकता है. यह शरीर के अतिरिक्त वसा को भी कम करती है, जिसे आपका वजन कम होने में सहायता मिल सकती है. अलसी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकैमिकल्स, बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करती है, जिससे त्वचा पर झुर्रियां नहीं होती और कसाव बना रह सकता है.
Health Benefits Of Flax seeds: अलसी के बीजों में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है 5. कद्दू के बीज
कद्दू के बीज विटामिन के और ए से भरपूर होते हैं. एंटीऑक्सीडेंट की खूबी होने के कारण यह खून में पैदा होने वाले फ्री रेडिकल से आपको बचाकर रखते हैं. कद्दू के बीज हाई फाइबर से भरपूर होते हैं. डायट्री फाइबर, खाने का वो भाग है जो पचता नहीं है। इसलिए जब भी है डायट्री फाइबर का सेवन करते हैं जैसे कि कद्दू के बीज तब आपके शरीर को खाना पचाने के लिए एक्सट्रा एनर्जी लगती है. कद्दू के बीज में कई सारे मिनरल्स जैसे कि मैंगनीज, कोपर, ज़िक और फॉस्फोरस पाए जाते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं