विज्ञापन

सुबह उठते ही बदल जाता है मुंह का स्वाद, जानें क्यों बार-बार मुंह के स्वाद में होता है परिवर्तन

Subah Uthte He Kyon Badal Jata Hai Munh Ka Swad: कई बार ऐसा होता है कि सुबह उठते ही मुंह का स्वाद अजीब हो जाता है. रोजाना मुंह के स्वाद में बदलाव होना सही संकेत नहीं है. कभी कड़वा, कसैला, या फिर अजीब सा महसूस होना, शरीर की बड़ी समस्या का संकेत देता है.

सुबह उठते ही बदल जाता है मुंह का स्वाद, जानें क्यों बार-बार मुंह के स्वाद में होता है परिवर्तन
Subah Uthte He Kyon Badal Jata Hai Munh Ka Swad
AI

Subah Uthte He Kyon Badal Jata Hai Munh Ka Swad: कई बार ऐसा होता है कि सुबह उठते ही मुंह का स्वाद अजीब हो जाता है. रोजाना मुंह के स्वाद में बदलाव होना सही संकेत नहीं है. कभी कड़वा, कसैला, या फिर अजीब सा महसूस होना, शरीर की बड़ी समस्या का संकेत देता है, जिसका मुख्य कारण है बिगड़ता हुआ पाचन. यह आपके शरीर के अंदर चल रही गड़बड़ी का संकेत हो सकता है.

किन कारणों से बिगड़ता है मुंह का स्वाद?

मुंह का स्वाद बार-बार बिगड़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें पाचन की समस्या, लिवर में परेशानी, मुंह की अस्वच्छता, अत्याधिक गैस और एसिड बनना शामिल है. जब शरीर में टॉक्सिन की मात्रा बढ़ जाती है तो मुंह का स्वाद बिगड़ता रहता है. इससे खट्टी डकारें आनी भी शुरू हो जाती है, जो स्वाद में बदलाव का प्रमुख कारण है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- मंचूरियन और कढ़ाई पनीर खाने के बाद युवक की मौत! गर्मियों में बाहर का खाना क्यों बन सकता है खतरनाक?

लिवर की धीमे काम करने की गति कैसे बदलती है मुंह का स्वाद?

लिवर की मंद कार्यगति भी मुंह का स्वाद बदलने का कारण हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि लिवर के कम काम करने से रक्त की शुद्धि नहीं हो पाती है और लिवर भोजन को पचाने के लिए एंजाइम का भी निर्माण करता है. लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होने से पाचन पर सीधा असर पड़ता है, जिससे मुंह के स्वाद में परिवर्तन आता है. इसके साथ ही कब्ज की परेशानी होने पर भी मुंह के स्वाद में परिवर्तन होता है और सुबह उठते ही मुंह दुर्गंध से भरा होता है और स्वाद भी अजीब होता है.

कुछ लोग मसालेदार और तला भुना खाने के बाद ठीक से मुंह की सफाई नहीं करते, जिसकी वजह से मुंह की गंदगी पेट में जाती है और स्वाद और पाचन दोनों प्रभावित होते हैं. इससे भूख लगनी भी कम हो जाती है. अब सवाल है कि समाधान क्या है. आयुर्वेद में कई तरीके बताए गए हैं जिनसे पेट और शरीर को शुद्ध रखा जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले पाचन का सेवन करना चाहिए.

आयुर्वेद में मुंह का स्वाद का स्वाद सुधारने के लिए उपाय

रात के समय त्रिफला का चूर्ण लेने से फायदा होगा. इससे पेट अच्छे से साफ होगा और शरीर से विषाक्त पदार्थ भी आसानी से निकल जाएंगे. पेट साफ रहेगा तो मुंह का स्वाद भी संतुलित रहेगा. मुंह के स्वाद को सही रखने के लिए मीठी सौंफ का भी सेवन कर सकते हैं. यह पेट को ठंडा रखेगी और मुंह का स्वाद भी अच्छा बना रहेगा और भूख भी बराबर लगेगी.

Watch Video: इनहेलेंट ड्रग्स के प्रकार क्या-क्या होते हैं? डॉक्टर से जानें क्यों हैं ये खतरनाक

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com