विज्ञापन

AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया लिवर के लिए सबसे अच्छी सब्जी कौन सी है...

Liver Ke Liye Best Vegetable: डॉ. सौरभ सेठीने एक वीडियो शेयर कर तीन ऐसी सब्जियों के बारे में बताया है, जो लिवर के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. यहां जानें कौन सी हैं वो 3 जादुई सब्जियां. 

AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया लिवर के लिए सबसे अच्छी सब्जी कौन सी है...
How To Keep My Liver Healthy

Liver Ke Liye Best Vegetable: अगर लिवर कमजोर हो जाए, तो शरीर में कई बीमारियां जैसे फैटी लिवर, हेपेटाइटिस या लिवर सिरोसिस का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में खुद को बीमारियों से कोसों दूर रखने के लिए बेहद जरूरी है लिवर को स्वस्थ रखा जाएं, लेकिन अब सवाल यह कि ऐसा क्या खाया जाए, जिससे हमारा लिवर ठीक रहे? हाल ही में इंस्टाग्राम पर AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठीने एक वीडियो शेयर कर तीन ऐसी सब्जियों के बारे में बताया है, जो लिवर के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. यहां जानें कौन सी हैं वो 3 जादुई सब्जियां.

यहां देखे पोस्टः 

चुकंदर: चुकंदर में बीटानिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाए है, जो न सिर्फ शरीर में हो रही सूजन को कम करते हैं, बल्कि मस्तिष्क में सूजन को कम करते हैं और स्ट्रेस के कारण होने वाले डैमेज से भी बचाते हैं. नियमित रूप से इनका सेवन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है, जो लिवर को ठीक रखने में बेहद मददगार साबित हो सकते हैं.

ब्रोकली: ब्रोकली को लिवर के लिए काफी गुणकारी माना जाता है. ब्रोकली में मौजूद एंटी-कैंसर और हेपाटोप्रोटेक्टिव लिवर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. इसे आप सूप, सब्जी और सलाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपको ब्रोकली का स्वाद नहीं पसंद, तो आप कई और क्रूसिफेरस सब्जियां जैसे फूलगोभी या पत्तागोभी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

करेला: रोजाना करेला खाने से आपका खून साफ़ होता है और लिवर मज़बूत बनता है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार होती है. अगर अप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो यह पित्त और कफ को शांत कर सकता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर हो सकता है. यह लिवर को डिटॉक्स करता है, एंजाइम के उत्पादन को बढ़ाता है और कब्ज को दूर करता है.

इसे भी पढ़ें: क्यों बनती है बार-बार गैस? खराब पेट नहीं ये हो सकती है वजह...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com