विज्ञापन

सोने से पहले आइसक्रीम खाने से कौनसी बीमारियां होती हैं?

Sone Se Pehle Ice Cream Khane Se Kya Hota Hai: रात के खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन होना बहुत आम बात है, खासकर आइसक्रीम का ठंडा और मीठा स्वाद भला किसे पसंद नहीं आता. लेकिन क्या सोने से पहले आइसक्रीम खाना सही है, या यह आदत धीरे धीरे सेहत पर असर डाल सकती है.

सोने से पहले आइसक्रीम खाने से कौनसी बीमारियां होती हैं?
Sone Se Pehle Ice Cream Khane Se Kya Hota Hai
Pexels

Sone Se Pehle Ice Cream Khane Se Kya Hota Hai: रात के खाने के बाद कुछ मीठा (Sweet) खाने का मन होना बहुत आम बात है, खासकर आइसक्रीम का ठंडा और मीठा स्वाद (Taste) भला किसे पसंद नहीं आता. लेकिन क्या सोने से पहले आइसक्रीम (Ice Cream) खाना सही है, या यह आदत धीरे धीरे सेहत पर असर डाल सकती है.

वजन बढ़ सकता है

आइसक्रीम में चीनी और फैट की मात्रा ज्यादा होती है, और जब आप रात में इसे खाते हैं, तो शरीर को इसे पचाने में समय लगता है. सोते समय हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, ऐसे में ज्यादा कैलोरी वाली चीजें वजन बढ़ाने का कारण बन सकती हैं. अगर यह आदत रोज की हो जाए, तो पेट की चर्बी और वजन दोनों बढ़ सकते हैं.

ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है 

आइसक्रीम में मौजूद ज्यादा शुगर अचानक ब्लड शुगर लेवल बढ़ा देती है, फिर कुछ समय बाद यह तेजी से गिरता है. इस उतार चढ़ाव की वजह से नींद की क्वालिटी खराब हो सकती है, और कुछ लोगों को बेचैनी, पसीना या रात में बार बार उठने की समस्या हो सकती है.

unsplash

unsplash

खांसी और सर्दी की समस्या हो सकती है

ठंडी चीजें रात में खाने से गला खराब होना, खांसी या सर्दी की समस्या भी हो सकती है, खासकर जिन लोगों को साइनस या एलर्जी की दिक्कत है. ऐसे लोगों को रात में आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए.

यह भी देखें: Mug Dhokla Recipe: सिर्फ 2 मिनट में तैयार करें मग ढोकला, बिलकुल सॉफ्ट और टेस्टी

लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप कभी भी आइसक्रीम न खाएं. अगर कभी कभी और सीमित मात्रा में खा रहे हैं, तो ज्यादा चिंता की बात नहीं है. कोशिश करें कि डिनर के तुरंत बाद न खाएं, और बहुत ज्यादा मात्रा में न लें.

अगर आपको वजन कम करना है, डायबिटीज है, पाचन से जुड़ी समस्या है या थायरॉयड की दिक्कत है, तो रात की आइसक्रीम से दूरी रखना बेहतर है. चाहें तो इसकी जगह दही, ताजे फल या थोड़ी डार्क चॉकलेट जैसा हल्का विकल्प चुन सकते हैं. रोज आइसक्रीम खाने की आदत नुकसान दे सकती है, लेकिन कभी-कभार इसे रात में खाया जा सकता है.

Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com