आजकल लोग अपने घरों और कार्यालयों को हरा-भरा और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के इनडोर पौधे लगाते हैं. इन्हीं में से एक है स्नेक प्लांट (संसेविएरिया), जो अपनी खूबसूरत लंबी पत्तियों के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी कई लाभों के लिए भी जाना जाता है. यह ऐसा पौधा है जो कम देखभाल में आसानी से बढ़ता है और घर के वातावरण को बेहतर बनाने में मदद करता है. स्नेक प्लांट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह हवा को शुद्ध करने में सहायक माना गया है. यह वातावरण में मौजूद कुछ हानिकारक तत्वों जैसे फॉर्मल्डिहाइड, बेंजीन और ट्राइक्लोरोएथिलीन जैसे प्रदूषकों के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है. यही कारण है कि इसे घर, कार्यालय और अन्य इनडोर स्थानों के लिए एक लोकप्रिय पौधा माना जाता है.
आईएनएस के अनुसार इस पौधे की एक और खास बात यह है कि यह रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे नींद अच्छी आती है और हवा शुद्ध रहती है. यह हवा में मौजूद टॉक्सिन्स जैसे फांर्मल्डिहाइड, बेंजीन और ट्राइक्लोरोएथिलीन को कम करता है. इसी वजह से कई लोग इसे बेडरूम में रखना पसंद करते हैं.

Photo Credit: Unsplash
स्नेक प्लांट मानसिक सुकून देने में भी मददगार माना जाता है. घर या कार्यस्थल पर हरियाली का होना तनाव कम करने और सकारात्मक माहौल बनाने में सहायक हो सकता है. इसकी सादगी और आकर्षक बनावट कमरे की सुंदरता बढ़ाने के साथ मन को भी ताजगी का एहसास कराती है.
अगर आप ऐसे पौधे की तलाश में हैं जिसकी देखभाल आसान हो तो स्नेक प्लांट एक अच्छा विकल्प है. इसे बार-बार पानी देने की आवश्यकता नहीं होती. सामान्यतः सप्ताह में एक बार या मिट्टी पूरी तरह सूखने पर ही पानी देना पर्याप्त रहता है. अधिक पानी देने से इसकी जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है. यह अप्रत्यक्ष धूप या हल्की रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ता है, इसलिए व्यस्त जीवनशैली वाले लोगों के लिए यह उपयुक्त पौधा है.
यह भी पढ़ें: ना 10 हजार स्टेप्स, ना सप्लीमेंट्स... 42 साल की महिला ने बताई फिट रहने के लिए 9 सबसे हेल्दी आदतें
यह भी पढ़ें: बारिश में जूते हो गए हैं पूरी तरह गीले? जल्दी सुखाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं