Skin Care: खूबसूरत और बेदाग स्किन हर किसी को पसंद होती है. हर कोई ग्लोइंग स्किन की चाह रखता है, इसके लिए बाजारों में भी कई तरह के सीरम और क्रीम्स मौजूद हैं जो आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने का दावा करते हैं. लेकिन बाजार में इस टाइम पर इतनी तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स मिलने लगे हैं कि उनको देखकर एक कंफ्यूजन पैदा होता है कि स्किन के लिए कौन सा प्रोडक्ट ज्यादा सही है और किसको कब और कैसे यूज करना है. वहीं अब बात करें एंटी एजिंग क्रीम और सीरम की तो इन दिनों लोगों के बीच रेटिनॉल और विटामिन सी को लेकर काफी कंफ्यूजन है. हालांकि इस बात पर कोई शक नही है कि ये दोनों ही उम्र बढ़ने के लक्षणों को उलटने और आपके चेहरे को नेचुरल ग्लो देने के काम आती हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रेटिनॉल या विटामिन सी क्या फायदेमंद
रेटिनॉल का यूज ऑयली स्किन से छुटाकारा दिलाने के लिए और एक्ने से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है, इसके साथ ही यह सूजन को कम करने और ऑयल उत्पादन को कम करने के लिए सेलुलर स्तर पर कार्य करता है. वहीं बात करें विटामिन सी की तो यह एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो बढ़ती उम्र के संकेतों को कम कर सकता है और इसके साथ ही स्किन को होने वाली क्षति को ठीक कर सकता है. प्रदूषण, इन्फ्रारेड रेडिएशन और ब्लू लाइट की वजह से स्किन को होने वाले डैमेज को रोकने में भी विटामिन सी बहुत प्रभावी रहा है. कुल मिलाकर रेटिनॉल और विटामिन सी दोनों को आपके स्किनकेयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है.
क्या, कब और कैसे लगाएं
अब सवाल ये उठता है कि इन दोनों को कब, कैसे और किस तरह से लगाना है. बात करे रेटिनॉल की तो रात में इसको लगाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, वहीं सुबह के समय विटामिन सी का यूज ज्यादा बेहतर माना जाता है. सुबह उठकर अपनी फेस को साफ कर के अपनी स्किन पर सीरम को लगाएं, इसके बाद अपने फेस पर मॉइश्चराइज़र और ऐखिर में सनस्क्रीन SPF - 30 या उससे ज्यादा एसपीएफ वाले सनस्क्रीन का उपयोग करें. यदि आपकी स्किन ड्राई है तो आप शाम के समय रेटिनॉल के ऊपर हाइलूरोनिक एसिड सीरम या मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं.
रात या दिन कब करें स्किन केयर
रात में स्किन केयर करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि रात में आप स्किन पर जो भी लगाते हैं तो पूरी रात में वो आपकी स्किन पर अच्छी तरह से एब्सार्ब हो जाता है. इसलिए आप रात में अपनी स्कि की देखभाल करने के लिए विटामिन सी और रेटिनॉल दोनों लगा सकते हैं. बता दें कि ऐसा नहीं है कि रात के समय विटामिन सी नहीं लगा सकते या दिन के समय रेटिनॉल को नहीं लगाया जा सकता. भले ही विटामिन सी सुबह के समय सबसे अधिक प्रभावी होता है, लेकिन शाम के समय भी ये स्किन को फायदा पहुंचाता है. हालाँकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आप उन दोनों का एक साथ उपयोग कर सकते हैं. आप दोनों का उपयोग अलग-अलग करें.
क्या होता है पैनिक अटैक, जानें इसके 12 लक्षण, क्या करें अगर किसी को आ जाए Panic Attacks
सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल
बता दें कि रेटिनॉल और विटामिन सी को लगाने के बाद आपको मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन को भी लगाना है. मॉइश्चराइजर आपकी स्किन को नमी देगा और सनस्क्रीन आपकी स्किन को सूरज से निकलने वाली यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं