(Peanuts Benefits For Skin): पहले घरों में मूंगफली को किफायती मेवा भी कहा जाता था. खासकर ठंड के मौसम में मूंगफली स्वाद देने के साथ साथ सेहत के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट का काम करती है. मूंगफली सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी काफी बेहतर काम करती है. एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर मूंगफली त्वचा की कई परेशानियां दूर करने के साथ साथ उसे जवां बनाए रखने में मदद करती है. चलिए जानते हैं कि सेहत के अलावा आपकी स्किन के लिए मूंगफली किस तरह फायदा करती है, ताकि आप इसका सेवन करके फायदा उठा सकें.
स्किन के लिए मूंगफली के फायदे (Benefits for Skin):
आपको बता दें कि मूंगफली पोषण तत्वों का भंडार है, इसमें पोटेशियम, जिंक, विटामिन सी और विटामिन ई, फाइबर, प्रोटीन और मैग्नीशियम पाया जाता है. ये एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर है और इसके सेवन से शरीर में रक्त का संचालन तेज होता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कम या ज्यादा सोना ही नहीं आपकी ये गलती भी बनती है हार्ट की कमजोरी का कारण, जानिए कितने घंटे से ज्यादा न जागें
एंटी एजिंग है मूंगफली ( Anti-Aging):
मूंगफली में मौजूद ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के फ्री रेडिकल्स पर लगाम लगाते हैं, जिससे त्वचा पर एंटी एजिंग के निशान कम आते हैं. इसके अलावा झुर्रियां,फाइन लाइन्स से लड़ने के साथ साथ मूंगफली त्वचा में जरूरी कसावट और लोच लाने में भी कारगर साबित हो सकती है.
त्वचा को नमी देने में कारगर है मूंगफली (Skin Moisture):
मूंगफली में ढेर सारा फोलिक एसिड होता है जो त्वचा को नेचुरल तरीके से मॉइस्चराइज करता है. इसकी मदद से स्किन को प्राकृतिक नमी मिलती रहती है और साथ ही त्वचा हाइड्रेट रहती है.
Kriti Sanon's Beauty Tips: एक्ट्रेस कृति सेनन ने शेयर किया अपना ब्यूटी सीक्रेट, बताया ...
एक्ने की दुश्मन है मूंगफली (Acbe):
मूंगफली में पाए जाने वाले ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स चेहरे के दुश्मन यानी एक्ने को दूर भगाने में कारगर साबित हो सकते है. एक्ने, मुंहासे और पिंपल जैसे सभी परेशान करने वाले दानों को दूर करने में मूंगफली का बड़ा योगदान हो सकता है.
त्वचा को जवां बनाए रखने में मूंगफली का है योगदान (Keeping Skin Young):
दरअसल मूंगफली में ढेर सारा जिंक होता है जिससे त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को मदद मिलती है. ये वही कोलेजन है जो त्वचा को जवां और उसकी कोमलता को बनाए रखने में मदद करता है. उम्र बढ़ने के साथ कोलेजन का उत्पादन कम होता है लेकिन मूंगफली का सेवन उसके उत्पादन को बनाने में मदद करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं