How Is Sleep And Heart Related?: कहते हैं कम से कम आठ घंटे की नींद होनी जरूरी है. ये एक साधारण नियम है जिसे ज्यादातर लोग फॉलो भी करते हैं. इसके बावजूद इन दिनों जो हार्ट अटैक (Heart Attack) और कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) की घटनाएं बढ़ रही हैं वो चिंता का कारण बन चुकी हैं. अचानक हंसता खेलता आदमी गिरता है और मौत हो जाती है. हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब जिम में या सड़क पर चलते व्यक्ति की अचानक गिरने से मौत हो जाती है. इसका एक कारण नींद (Sleep) भी हो सकती है! जी हां लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉटिन्हों ने इस संबंध में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला है, जिसके मुताबिक नींद में गड़बड़ी भी दिल की कमजोरी का कारण हो सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अच्छी नींद हार्ट के लिए भी जरूरी:
आमतौर पर ये मान लिया जाता है कि नींद कम से कम आठ घंटे की होनी जरूरी है. किसी भी इंसान को कम से कम आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए. लाइफस्टाइल कोच ल्यूक के मुताबिक सिर्फ आठ घंटे की नींद ही काफी नहीं है. पर्याप्त नींद लेने के साथ साथ नींद का समय भी तय होना चाहिए. जनरल ऑफ अमेरिकन हार्ट एसोशियएशन की रिपोर्ट के आधार पर ल्यूक कटिन्हों का कहना है कि रोजाना नींद का समय एक ही होना चाहिए. नींद के तय समय में 90 मिनट से ज्यादा की देरी दिल पर असर डाल सकती है. इसलिए स्लीप रूटीन सही होना जरूरी है.
अपनी मंथ डेट से पहले चाहती हैं पीरियड्स तो इन 5 नेचुरल तरीकों को अपनाएं, हो जाएंगे टाइम से पहले
क्यों जरूरी है स्लीप रूटीन?
ल्यूक कॉटिन्हों की पोस्ट के अनुसार पूरे शरीर के लिए हर चीज की साइकिल जरूरी है, जिसमें स्लीप साइकिल भी शामिल है. नींद के समय में 90 मिनट से ज्यादा की देरी होने पर शरीर को नुकसान हो सकता है. नींद अच्छी होने पर पूरा शरीर रिलेक्स होता है और ठीक से हील होता है. इसलिए नींद की फिक्र करते समय सिर्फ आठ घंटे की नींद के बारे में न सोचें बल्कि ये सोचें कि आप समय पर सो रहे हैं या नहीं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं