विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2025

बॉडी को रिलैक्स और मन को शांत करने के लिए कमाल है ये योग, जान लीजिए अभ्यास करने का सही तरीका

Shavasana Yoga Benefits: योग हमारे जीवन का आधार है. न सिर्फ मन को शांत करने के लिए बल्कि खुद को एनर्जेटिक बनाए रखने और बॉडी को रिलेक्स करने में भी मदद करता है. आइए जानते हैं कौन सा योग करें.

बॉडी को रिलैक्स और मन को शांत करने के लिए कमाल है ये योग, जान लीजिए अभ्यास करने का सही तरीका
Shavasana Yoga Benefits: शवासन एक ऐसा योगासन है, जो शरीर और मन को शांति प्रदान करता है.

Shavasana Benefits: योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी तरीका है. नियमित योगाभ्यास न केवल रोगों से बचाव करता है, बल्कि तनाव और थकान को भी दूर करता है. इनमें शवासन एक ऐसा योगासन है, जो शरीर और मन को शांति प्रदान करता है. यह शरीर को रिलैक्स और रिचार्ज करने का सरल योगासन है. आमतौर पर योग के अंत में किया जाने वाला यह आसन शरीर को रिलैक्स और रिचार्ज करने में मदद करता है.

शवासन, जिसे 'कॉर्प्स पोज' भी कहा जाता है, एक विश्राम आसन है. संस्कृत में 'शव' का अर्थ मृत शरीर और 'आसन' का अर्थ मुद्रा होता है. इस आसन में व्यक्ति शांत और स्थिर अवस्था में लेटकर शरीर और मन को पूर्ण विश्राम देता है. यह योग का सबसे सरल लेकिन प्रभावी आसन माना जाता है, जो तनाव, चिंता और थकान को कम करता है.

यह भी पढ़ें: आंतों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए 5 रामबाण घरेलू उपाय, सुपरफास्ट तरीके से काम करेगी आपकी गट

कैसे करें शवासन?

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय बताता है कि शवासन का अभ्यास कैसे करें. इसके लिए शांत और स्वच्छ जगह का चुनाव करें. योगा मैट बिछाएं और पीठ के बल लेट जाएं. दोनों हाथों को शरीर से थोड़ा दूर, हथेलियां ऊपर की ओर रखें. पैरों को थोड़ा फैलाएं. आंखें बंद करें और गहरी, सामान्य सांस लें. प्रत्येक सांस के साथ शरीर को और ज्यादा रिलैक्स महसूस करें. इस दौरान ध्यान केंद्रित करें. मन को शांत रखें और बाहरी विचारों से ध्यान हटाएं.

शवासन करने के शानदार फायदे

एक्सपर्ट बताते हैं कि 5-10 मिनट तक इस अवस्था में रहने के बाद फिर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आना चाहिए. शवासन के अभ्यास से कई लाभ मिलते हैं. यह आसन तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है. यह स्लीप क्वालिटी को बेहतर बनाता है और अनिद्रा की समस्या को दूर करता है. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देता है. शवासन ब्रेन को शांत कर एकाग्रता बढ़ाता है. इसके नियमित अभ्यास से मसल्स स्ट्रेच कम होता है और शरीर में एनर्जी का संचार होता है.

यह भी पढ़ें: हाइड्रेट रहने के 4 स्मार्ट तरीके, ये काम करेंगे तो कभी नहीं होगी शरीर में पानी की कमी

इन सावधानियों को भी बरतें

शवासन का नियमित अभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है. शवासन भले ही सरल आसन है. लेकिन, एक्सपर्ट इसके अभ्यास में भी सावधानियां बरतने की भी सलाह देते हैं. शवासन के दौरान नींद में न जाएं, क्योंकि इसका उद्देश्य सचेतन विश्राम है. गर्भवती महिलाएं या कमर दर्द से पीड़ित लोग इसे करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.

How to Control Constipation: गैस, अपच,अफारा, कब्ज के घरेलू नुस्खे

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shavasana Yoga Benefits, Yoga Dose, How To Do Shavasana Correctly, Yoga For Stress And Anxiety, Corpse Pose Relaxation Technique, Yoga For Calming The Mind, Shavasana Breathing Method, Restorative Yoga Poses For Beginners, Yoga For Mental Clarity, Shavasana Guided Meditation, Yoga For Sleep And Relaxation, Best Yoga Pose For Stress Relief, Shavasana Step-by-step Guide, Yoga For Emotional Balance, Yoga For Inner Peace, Shavasana Yoga For Beginners, Shavasana Yoga Ka Sahi Tarika, Shavasana Ke Labh, Tanav Door Karne Wala Yoga, Man Ko Shaant Karne Ka Yoga, Sharir Ko Relax Karne Ke Upay, Neend Ke Liye Yoga, Shavasana Pose Kaise Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com