विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2025

रोजाना चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता है?

Face Par Honey Lagane Ke Fayde: आइए विस्तार से जानते हैं चेहरे पर शहद लगाने के अद्भुत फायदे और इसके सही उपयोग के तरीके. 

रोजाना चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता है?
Can we apply honey on our face daily?

Face Par Honey Lagane Ke Fayde: चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं? एक आसान और असरदार उपाय जो आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है, वो आपके किचन में ही मौजूद है. शहद न सिर्फ सेहत के लिए कमाल है, बल्कि चेहरे के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल्स और एंजाइम्स त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं, मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और चेहरे को चमकदार बनाने में मदद करते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं चेहरे पर शहद लगाने के अद्भुत फायदे और इसके सही उपयोग के तरीके. 

चेहरे पर शहद लगाने के फायदे

सॉफ्ट स्किन: शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है. इसे रूखी या बेजान त्वचा पर लगाने से है स्किन को मुलायम, हाइड्रेटेड और कोमल रखा जा सकता है यह एक मॉइश्चराइज़र का प्राकृतिक विकल्प है, जो बिना किसी केमिकल के त्वचा को पोषण दे सकता है.

इसे भी पढ़ें: क्या देसी घी वजन कम करता है?

दाग-धब्बे: शहद में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं, ये फ्री रेडिकल्स को खत्म कर स्किन को नुकसान से बचाते हैं, जिससे दाग-धब्बे और झुर्रियां कम की जा सकती है.

पिंपल्स: शहद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है, जो स्किन को ठीक रखकर मुहांसे और पिंपल्स से राहत दिला सकते हैं. सोने से पहले प्रभावित जगह पर शहद लगाकर छोड़ दें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें. ऐसा करने से स्किन स्वस्थ बनी रहेगी.

चेहरे पर कैसे लगाएं?

  • चेहरा धोकर साफ कर लें.
  • अब एक चम्मच शहद लें.
  • फिर इससे हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें.
  • 10 से 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें.

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honey For Face, Honey Uses Benefits In Hindi, Is Honey Good For Skin, Can I Rub Honey On My Face Every Day, What Are The 5 Side Effects Of Honey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com