अभी तक हमने सलाद, पोहा, आलू चाट और सूप जैसी चीजों में नींबू के रस का तड़का लगते हुए देखा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सब्जी के ऊपर भी नींबू निचोड़कर खाना पसंद करते हैं? क्या आप भी ऐसा करते हैं? अगर हां, तो जान लें. आपकी ये आदत सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ा रही है, बल्कि शरीर को और भी कई तरह के फायदे पहुंचा रही है. खाने के ऊपर नींबू निचोड़कर खाने से क्या फायदे मिलते हैं, जानते हैं.
दाल हो या कोई सब्जी, अगर आप सभी चीजों पर खाने के ऊपर नींबू निचोड़कर खा रहे हैं, तो समझ लें आपकी बॉडी को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं:
यहां देखिए वीडियो...
खाने में नींबू निचोड़कर खाने के फायदे | Is Squeezing Lemon On Food Good For You?
पहला: पेट के लिए कमाल
खाने के ऊपर नींबू का रस डालकर खाने से इसमें मौजूद विटामिन सी पाचन एंजाइम्स एक्टिव होते हैं, जिससे हैवी खाना आराम से पच जाता है. इतना ही नहीं, नींबू में पाया जाने वाला फाइबर पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे कब्ज, अपच और गैस को भी कम करने में मदद करता है. अगर आपका पेट खराब रहता है, तो आपको भी इस आदत को अपने डेली रूटीन में जरूर शामिल कर लेना चाहिए.
दूसरा: आयरन का अवशोषण बढ़ाना
अगर आप पालक, दाल या चने जैसी चीजों के ऊपर नींबू का रस निचोड़कर खाते हैं, तो ये आपके शरीर में आयरन के अवशोषण को डबल कर सकता है, जिससे कई तरह की बीमारियां जैसे एनीमिया से राहत पाई जा सकती है.
क्या नहीं करना है?
आपको एक बात का ध्यान रखना है कि नींबू को खाना पकाते समय नहीं, बल्कि पकने के बाद ऊपर से डालना है, नहीं तो आपके शरीर को विटामिन सी नहीं मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी की वजह से चेहरे पर झाइयां होती हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं