विज्ञापन

शरीर की सूजन का रामबाण इलाज, बस रोजाना पीनी होगी ये जादुई ड्रिंक, जानें बनाने का आसान तरीका!

Detox Water Ke Fayde: अधिक तेल-मसाले, तनाव और पर्याप्त नींद की कमी शरीर पर नकारात्मक असर डालते हैं, जो आगे चलकर जोड़ों में दर्द, लगातार थकान, पाचन संबंधी दिक्कतें का कारण बनते हैं. यहां जानें खुद को ठीक कैसे रखें?

शरीर की सूजन का रामबाण इलाज, बस रोजाना पीनी होगी ये जादुई ड्रिंक, जानें बनाने का आसान तरीका!
लहसुन, अदरक और नींबू का पानी पीने के क्या फायदे हैं?

Detox Water Ke Fayde: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. जंक फूड का बढ़ता सेवन, अधिक तेल-मसाले, तनाव और पर्याप्त नींद की कमी शरीर पर नकारात्मक असर डालते हैं, इनसे शरीर में धीरे-धीरे सूजन (इन्फ्लेमेशन) बढ़ने लगती है, जो आगे चलकर जोड़ों में दर्द, लगातार थकान, पाचन संबंधी दिक्कतें और हृदय रोग जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है. ऐसे में जरूरी है कि समय रहते शरीर को अंदर से साफ और संतुलित रखा जाए, ताकि इन बीमारियों से बचा जा सके.

Latest and Breaking News on NDTV

किचन में ही मौजूद है इलाज

हमारे घर में रोज इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें जैसे लहसुन, अदरक, काली मिर्च और नींबू सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ातीं, बल्कि शरीर के लिए किसी दवा से कम भी नहीं हैं. इन सबको मिलाकर एक आसान सा टॉनिक बनाया जा सकता है जो शरीर की अंदरूनी सफाई करने में मदद करता है.

लहसुन किस काम आता है?

लहसुन एक नेचुरल एंटीबायोटिक की तरह काम करता है, ये शरीर में बैक्टीरिया और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है और सूजन को कम करता है.

अदरक क्यों खाना चाहिए?

अदरक शरीर को गर्म रखता है और पाचन को बेहतर बनाता है. अगर आपको गैस, ब्लोटिंग या पेट भारी रहने की समस्या रहती है, तो अदरक काफी फायदेमंद है.

काली मिर्च के क्या फायदे हैं?

काली मिर्च मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और शरीर में जमी गंदगी को निकालने में मदद करती है.

रोज नींबू का सेवन करने से क्या होता है?

नींबू विटामिन C से भरपूर होता है, इम्युनिटी को मजबूत बनाता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

ड्रिंक बनाने की विधि क्या है?

इन सबको मिलाकर एक ड्रिंक बनाना बहुत आसान है. एक गिलास पानी में थोड़ा सा कुटा हुआ अदरक, 1-2 लहसुन की कलियां और एक चुटकी काली मिर्च डालकर 5-10 मिनट तक उबाल लें. फिर इसे छानकर उसमें आधा नींबू निचोड़ लें. हालांकि ये कोई जादुई इलाज नहीं है जो एक दिन में असर दिखा दे. अगर आप इस ड्रिंक को नियमित रूप से पीते हैं और साथ में हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं तो धीरे-धीरे आपको फर्क महसूस होने लगेगा. शरीर हल्का लगेगा, थकान कम होगी और पाचन भी बेहतर होगा. 

इसे भी पढ़ें: घर की बालकनी में रखी नकली घास हो गई है गंदी? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, महीनों तक नहीं करनी पड़ेगी मेहनत!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ginger Garlic And Lemon Water Get Rif Of These Health Issue, Adark Lahsun Nimbu Ka Pani Pine Ke Fayde, Ginger Garlic And Lemon Water, Ginger Garlic And Lemon Water Beneits Hindi, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com