विज्ञापन

Gold-Silver Prices: गिर कर चढ़ गई चांदी, 2 घंटे के भीतर सोने का ऐसा हुआ हाल, फटाफट चेक करें गोल्‍ड-सिल्‍वर के ताजा भाव 

Gold Silver Rates Today: सोने-चांदी के भाव देखकर क्‍या आप भी कन्‍फ्यूजन में हैं. 3 दिन लगातार चढ़ने के बाद, चौथे दिन बड़ी गिरावट देखी गई और आज शुक्रवार 24 जुलाई को गोल्‍ड-सिल्‍वर की चाल ही बदल गई है. यहां जानिए ताजा भाव और पूरा हाल.

Gold-Silver Prices: गिर कर चढ़ गई चांदी, 2 घंटे के भीतर सोने का ऐसा हुआ हाल, फटाफट चेक करें गोल्‍ड-सिल्‍वर के ताजा भाव 
Gold Silver Prices Rises and Fall: सोना-चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन फिर बदलाव देखा गया.
Source: NDTV Graphics/IANS

Gold Prices, Silver Price today: सोने और चांदी की कीमतों ने पिछले कुछ दिनों के भीतर आम लोगों और निवेशकों को उलझा रखा है. इंटरनेशनल मार्केट और घरेलू बाजार, दोनों जगह गोल्‍ड-सिल्‍वर में कभी तेजी तो कभी गिरावट ने कन्‍फ्यूज कर रखा है. इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त के बाद गुरुवार को बड़ी गिरावट देखी गई थी. आज 24 जुलाई, शुक्रवार को भी लगातार दूसरे दिन MCX पर सोने-चांदी की शुरुआत तो गिरावट के साथ हुई, लेकिन शुरुआती कुछ ही घंटों में सीन बदल गया. 

शुक्रवार सुबह MCX पर सोने और चांदी की शुरुआत 0.6 फीसदी गिरावट के साथ हुई, लेकिन दोपहर 12 बजते-बजते चांदी में चढ़त देखी गई, हालांकि सोने का हाल वैसा ही बना रहा.  

सोना गिरा, फिर चढ़ा, लेकिन नहीं हुआ हरा 

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखी गई. सुबह दोनों कीमती धातुओं के दाम करीब 0.6% तक घट गए.  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 अगस्त, 2026 डिलीवरी वाला सोना 1,42,821 रुपये/10 ग्राम के मुकाबले 1,42,392 रुपये/10 ग्राम पर खुला. 

सुबह 11 बजे ये 870 रुपए या 0.61% की कमजोरी के साथ 1,41,951 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था और तब तक के कारोबार में सोने ने 1,41,742 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,42,393 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है.

दोपहर 12 बजे सोने थोड़ा चढ़ा, लेकिन ये हरे निशान में नहीं आ पाया. 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना वायदा 0.35% या 502 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,319 रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड करता नजर आया. 

चांदी की चाल, पहले गिरी फिर चढ़ गई 

सोने की तरह सुबह-सुबह चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखी गई. चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली 2,19,375 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,18,280 रुपए प्रति किलो पर खुला. 11 बजे तक ये 884 रुपए या 0.40% की कमजोरी के साथ 2,18,491 रुपए प्रति किलो पर था. और तब तक के कारोबार में चांदी ने 2,17,325 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,18,884 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ. 

हालांकि 12 बजते-बजते चांदी की चाल बदल गई. MCX पर 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी 0.24% या 533 रुपये चढ़ कर 2,19,908 रुपये/किलो के भाव पर पहुंच गई.  

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी का हाल 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. कॉमैक्स पर सोना 0.48% की कमजोरी के साथ 4,030 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.41% की गिरावट के साथ 57.80 डॉलर प्रति औंस पर था. 

कीमती धातुओं में कमजोरी की वजह डॉलर इंडेक्स का मजबूत होना है, जो कि अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष बढ़ने के बाद फिर से 101 के पार पहुंच गया है. 

डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं- यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक- के मुकाबले स्थिति को दिखाता है.

अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष लगातार बढ़ रहा है और ईरान, मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है. वहीं, अमेरिका लगातार ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है, जिससे हॉर्मुज पर नियंत्रण करने की उसकी क्षमता कम हो जाए.

ये भी पढ़ें: DA Hike: GAIL-BHEL से NTPC, IRCTC तक, इन 32+ कंपनियों में कर्मियों की बढ़ जाएगी सैलरी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver, Gold Silver Price Today, Gold Silver Crash Prediction, MCX Gold Silver Price Today, MCX Gold Silver Rates Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com