Pregnant Meghan Markle's Delivery Room Dance: डचेस ऑफ ससेक्स और ब्रिटिश रॉयल फैमिली के मेंबर प्रिंस हैरी की पत्नी मेघन मार्कल ने अपने नए वीडियो से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस वीडियो में मेघन को प्रेग्नेंट अवस्था में लेबर रूम में नाचते हुए देखा जा रहा है. मेघन ने काले रंग के कपड़े पहने हैं और बेहद खुश दिख रही हैं. ब्रिटिश घराने की बहू ने बताया है कि लेबर रूम में उन्हें क्यों नाचना पड़ा था. इसके पीछे उन्होंने एक बहुत बड़ी वजह बताई है. दरअसल, मेघन ने यह वीडियो अपनी बेटी लिलिबेट के चौथे बर्थडे पर बीती 5 जून को शेयर किया था. मेघन ने 4 जून 2021 को बेटी लिलिबेट को जन्म दिया था.
लेबर रूम से इस डांसिंग पोस्ट के अलावा पूर्व एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के साथ भी कुछ पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें वह उसे गोद में लेती दिख रही हैं. मेघन के डांस वाले वीडियो की बात करें तो वह इसमें ब्लैक रंग की मिनी ड्रेस में स्टारकिशा के सॉन्ग द बेबी मम्मा डांस पर थिरक रही हैं. इस वीडियो में प्रिंस हैरी भी दिख रहे हैं. वीडियो को शेयर कर मेघन ने लिखा है, 'चार साल पहले यह हुआ था, हमारे दोनों बच्चों की डिलीवरी डेट को निकले एक हफ्ता हो गया था, इसलिए जब मसालेदार खाना, इतना चलना और एक्यूपंक्चर काम नहीं आया, तो बस एक ही काम बचा था'. यानि मेघन ने प्रसव पीड़ा के लिए लेबर रूम में डांस किया था, क्योंकि जब तक प्रसव पीड़ा नहीं होती है, महिला की डिलीवरी संभव नहीं मानी जाती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या डांस करने से शुरू होती प्रसव पीड़ा?
दरअसल, मेघन ने लेबर पेन के लिए डांस थेरेपी को अपनाया था. आइए जानते हैं इसके बारे में. एक्सपर्ट की मानें तो प्रेग्नेंसी के दौरान डांस करने से एंडोर्फिंस (हैप्पी हार्मोन) और नेचुरल पेन रिलीवर्स से शरीर को आराम मिलता है और तनाव भी कम होता है. इसके अलावा डांस के हल्के-फुल्के स्टेप्स गर्भ में मौजूद बच्चे को भी सही पोजीशन में करने का काम करते हैं.
प्रसव पीड़ा के नेचुरल तरीके
डांस के अलावा इन नेचुरल तरीकों से भी प्रसव पीड़ा की जा सकती है. जानिए कैसे
चलना- प्रसव पीड़ा के लिए चलना चाहिए. इससे बच्चा पेट में सही दिशा में मूव करता है और संकुचन को उत्तेजित कर सकता है.
निपल स्टिमुलेशन- इससे ऑक्सीटोसिन नामक हार्मोन निकलता है, जो संकुचन को सक्रिय करता है.
तीखा खाना- कइयों का मानना है कि तीखा खाना डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है, जिससे गर्भाशय में संकुचन होता है और प्रसव पीड़ा में आसानी होती है.
सेक्सुअल एक्टिविटीज- प्रसव पीड़ा के लिए संबंध बनाना चाहिए, इससे भी प्रसव पीड़ा में आसानी होती है. क्योंकि वीर्य में प्रोस्टाग्लैंडीन होते हैं, जो गर्भाशय ग्रीवा को नरम बनाने में मदद कर सकते हैं
एक्यूप्रेशर- इस एक्टिविटी से गर्भाशय में संकुचन बढ़ता है और फिर महिला को लेबर पेन होने लगता है.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं