इस सप्लीमेंट का नाम आपने भी जरूर सुना होगा, दरअसल क्रिएटिन (Creatine) ऑनलाइन सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला सप्लीमेंट बन गया है. प्रोफेशनल एथलीट से लेकर इन्फ्लुएंसर्स और मेडिकल रिसर्चर तक, सभी के बीच आज यह काफी पॉपुलर है. इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि क्रिएटिन सप्लीमेंट्स का ग्लोबल मार्केट 2024 में 1.11 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है. लेकिन यह होता क्या है और क्या इस सप्लीमेंट को लेना सेफ है, या किन लोगों को वास्तव में इसे लेने की जरूरत आज हम आपको बताएंगे.
क्रिएटिन क्या है? ( What Is Creatine Supplement)
क्रिएटिन एक ऑर्गेनिक कंपाउंड है जो शरीर के मसल्स को एनर्जी देने में खास भूमिका निभाता है. यह शरीर की मांसपेशियों में स्टोर रहता है और ऊर्जा उत्पादन में मदद करता है, खासकर जब आप एक्सरसाइज कर रहे हों. क्रिएटिन एक एमिनो एसिड (Amino acid) है, जो शरीर में भी प्रोड्यूस होता है और कुछ फूड प्रोडक्ट में भी पाया जाता है.
आपके शरीर को क्रिएटिन की जितनी जरूरत है उसका लगभग आधा हिस्सा आपकी डाइट से आता है, खासतौर पर प्रोटीन रिच फूड से जैसे कि लाल मांस (Red meat), चिकन, सीफूड (Seafood), गाय का दूध आदि. आपका शरीर क्रिएटिन के बाकी आधे हिस्से को आपके लीवर, किडनी और पेनक्रियाज में स्वाभाविक रूप से बनाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- हीट स्ट्रोक से आपके ऑर्गन भी हो सकते हैं डैमेज? जानिए हीट स्ट्रोक के तुरंत बाद क्या करें

मांसपेशियों और दिमाग के लिए फायदेमंद (Beneficial for muscles and brain)
हमारे शरीर को खाने से जब पर्याप्त मात्रा में क्रिएटिन नहीं मिलता तो लोग उसका सप्लीमेंट लेने लगते हैं. क्रिएटिन एक फिटनेस सप्लीमेंट हैं. फिजिकल या एथलेटिक परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने और मांसपेशियों की थकान को कम करने के लिए क्रिएटिन सप्लीमेंट लिया जाता है. कुछ मसल डिसऑर्डर वाले लोगों में फिजिकल फंक्शनिंग को इंप्रूव करने के लिए भी क्रिएटिन का मेडिकली यूज किया जाता है. क्रिएटिन सिर्फ मसल्स को एनर्जी प्रोवाइड नहीं करता है, स्टडी में ये बात साबित हुई है कि यह ब्रेन फंक्शन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है.
क्या क्रिएटिन सप्लीमेंट लेना सेफ हैं? (Are creatine supplements safe to use?)
क्रिएटिन सप्लीमेंट्स को आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है और इनकी वजह से सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम नहीं होती हैं. लेकिन, क्रिएटिन लेने से कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं, खास तौर पर अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में लें तब. इसलिए कोई भी सप्लीमेंट लेने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर बात करें. आपके शरीर को इस सप्लीमेंट की जरूरत है या नहीं या फिर कितनी मात्रा में इसे लेने की जरूरत है, अपने डॉक्टर से ये सभी बातें जानने के बाद ही कोई सप्लीमेंट ले.
लू लगने के लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय | Lu Lag Jaye to Kya Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं