विज्ञापन

शादी के 1 महीने बाद पत्नी के पेट में हुआ दर्द, 6 हफ्ते की गर्भव‍ती न‍िकली, डॉक्टर ने खोले राज

क्या शादी के 1 महीने बाद 6 हफ्ते की प्रेग्नेंसी संभव है? डॉ. प्रज्ञा तोमर ने बताया LMP से कैसे गिनी जाती है डेट. ओव्यूलेशन और पीरियड से जुड़ा मेडिकल सच जानें.

शादी के 1 महीने बाद पत्नी के पेट में हुआ दर्द, 6 हफ्ते की गर्भव‍ती न‍िकली, डॉक्टर ने खोले राज
. प्रज्ञा तोमर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए इस बारे में विस्तार से समझाया.

शादी के कुछ ही हफ्तों बाद जब एक महिला को पता चलता है कि वह गर्भवती है, तो कई बार यह उसके लिए उलझन और चिंता का कारण बन जाता है. वह सोचने लगती है कि परिवार या पति इस स्थिति को कैसे लेंगे. यह स्थिति असामान्य नहीं है और मेडिकल रूप से पूरी तरह समझी जा सकती है. इसमें शंका या गलतफहमी की कोई जगह नहीं होनी चाहिए.

हाल ही में डॉ. प्रज्ञा तोमर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए इस बारे में विस्तार से समझाया. उन्होंने बताया कि शादी के एक महीने बाद भी गर्भावस्था डेढ़ महीने की कैसे हो सकती है.

मेडिकल साइंस के अनुसार गर्भावस्था की गणना कैसे होती है?

डॉ. प्रज्ञा तोमर के मुताबिक, मेडिकल साइंस में गर्भावस्था की अवधि महिला के अंतिम मासिक धर्म यानी LMP के पहले दिन से गिनी जाती है, न कि गर्भधारण के दिन से. मासिक धर्म के बाद लगभग 14वें दिन ओव्यूलेशन होता है, और इसी दौरान गर्भधारण की संभावना सबसे ज्यादा होती है.

डॉक्टर ने उदाहरण देकर समझाया कि अगर किसी महिला का पीरियड शादी से 15-20 दिन पहले आया हो, और शादी के आसपास ओव्यूलेशन के समय गर्भ ठहर जाए, तो LMP के हिसाब से गर्भावस्था को डेढ़ महीने का माना जाएगा. भले ही शादी को सिर्फ एक महीना हुआ हो.

शादी के आठवें महीने में डिलिवरी

इस स्थिति में शादी के ठीक एक महीने बाद मेडिकल रिपोर्ट में भ्रूण 45 दिन यानी डेढ़ महीने का दिखेगा. इस स्थिति में डिलीवरी भी शादी के 8 महीने बाद ही हो सकती है. कई बार ऐसे हालात में लोग महिला पर शक कर सकते हैं. लेकिन, डॉक्टर ने बताया कि ये स्वाभाविक है और पति को अपनी पत्नी पर शक करने की कोई जरूरत नहीं है. घरवालों को भी ये विज्ञान समझना चाहिए.

डॉ. प्रज्ञा की सोशल मीड‍िया प्रोफाइल पर उपलब्‍ध जानकारी के अनुसार वे एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं.  साथ ही डॉ. प्रज्ञा प्रमाणित आयुर्वेदिक डॉक्टर और योगा ट्रेनर भी हैं. वे उत्तर प्रदेश के बड़ौत में स्पंदन अस्पताल (Spandan Hospital) में सेवाएं दे रही हैं.

ये भी पढ़ें:

पीरियड्स पर खुलकर बात करना क्यों है जरूरी?

आम की गुठली फेंकने से पहले सोचिए! डॉक्टर ने बताया Heatwave में स्किन को बचाने का देसी उपाय, जानिए

Pregnancy या Pressure? मां बनने के फैसले पर परिवार, मानसिक तनाव और नौकरी खोने के डर की पड़ताल

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
6 Weeks Pregnant After Marriage, LMP Vs Conception Date, Early Pregnancy Dating Confusion, Newlywed Pregnancy Timeline, LMP Calculation Explained
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com