- आप जानते हैं पीरियड्स के दौरान शरीर में होने वाले इस बदलाव के बारे में?
- ज्यादातर लोगों को नहीं पता होता पीरियड्स में इस एक बात के बारे में.
- जानें पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए क्या खाएं और क्या नही.
Periods: महिलाओं में पीरियड्स एक नेचुरल प्रक्रिया है, जिसको लेकर हमें सहज होने की जरूरत है. उम्र के साथ-साथ शरीर में हार्मोंस में कई तरह के बदलाव आते हैं. पीरियड्स एक बायॉलजिकल प्रोसेस है, जिसे लेकर हम सभी को बहुत प्रैक्टिकल सोच रखनी चाहिए. यह ठीक उसी तरह से है जिस तरह से लड़कों के दाड़ी-मूछ का आना है. जब पीरियड्स शुरू होते हैं तो किसी भी लड़कियों के मन में हजारों सवाल होते हैं. जैसे पीरियड्स में परहेज क्या-क्या होने चाहिए, पीरियड्स में क्या खाना चाहिए (What to eat in periods). पीरियड्स कितने दिन का होता है (Menstrual Cycle Basics), पीरियड्स मेडिसिन (Periods Tablet) या पीरियड्स नहीं आने पर क्या करना चाहिए. पीरियड्स बढ़ती उम्र के साथ शरीर में होने वाला एक बदलाव, लेकिन यह बदलाव बहुत सारे दर्द की वजह बन सकता है, अगर सही समय पर सही चीजों के बारे में पता ना हो!
हमारे शरीर में हार्मोनल परिवर्तन (Hormonal Changes) का खान-पान से सीधा संबंध होता है. महिलाएं अक्सर पीरियड्स (Period) में अपनी डाइट को नजरअंदाज करती रहती हैं, और उस दौरान कुछ भी खा लेती हैं. लेकिन ये आदत आपको एक गंभीर रोग का शिकार बना सकती है. आमतौर पर पीरियड्स के दौरान लड़कियों को पेट, कमर और पैरों में दर्द होता है. किसी को चक्कर आने की समस्या भी होती है. ये सब बदलाव इस दौरान शरीर में होने वाले सामान्य बदलाव हैं, लेकिन क्या एक खास बात बहुत कम ही लड़कियां ध्यान देती हैं...
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पीरियड्स के दौरान मेटाबॉलिज्म हो सकता है स्लो
पीरियड्स के दौरान लड़कियों का मेटाबॉलिज़म स्लो हो सकता है. इससे उन्हें गैस बनने की दिक्कत हो सकती है या कई बार कब्ज की समस्या भी हो जाती है. मेटाबॉलिज्म या चयापचय हमारे शरीर की एक ऐसी प्रकिया का नाम है, जो भोजन को एनर्जी, एंजाइम फैट में बदल कर देती है. मेटाबॉलिज्म का चक्र हमारे शरीर में निरंतर चलता रहता है, जिससे शरीर को ताकत मिलती है. अगर शरीर में मेटाबॉलिज्म की प्रकिया धीमी हो जाती है, तो शरीर सुस्त हो जाता है. ऐसे में व्यक्ति डिप्रेशन में भी आ सकता है. ठंड या गर्मी ज्यादा लगने लगती है और ब्लड प्रेशर भी कम हो सकता है. इसलिए इस समस्या से बचने के लिए लड़कियों को पीरियड्स के दौरान अपनी डाइट को लेकर कुछ खास बातें ध्यान में रखनी चाहिए.
ल्यूकेमिया से पीड़ित थे Rishi Kapoor, जानें किस तरह का ब्लड कैंसर होता है Leukemia
Periods: पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए डाइट का भी रखें खास ध्यान पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए न खाएं ये चीजें
- पीरियड्स को दौरान खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
- खट्टे फल बिल्कुल नहीं खाने चाहिए. जैसे, संतरा, मौसमी, पाइनऐपल. इनमें साइट्रिक एसिड होता है, जो शरीर को ठंडा रखने का काम करता है. ऐसे में कई बार ये दर्द बढ़ने की वजह बन सकते हैं.
- केला और दही ये दो ऐसी चीजें हैं, जिनका सेवन गर्ल्स को पीरियड्स के दौरान बिल्कुल नहीं करना चाहिए. इन्हें खाने के कुछ ही मिनट से पेट दर्द और क्रैंप्स की दिक्कत बढ़ सकती है.
जानें पीरियड्स में क्या खाने से मिलेगा फायदा
- पीरियड्स में फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है. पीरियड्स के दौरान पाचन सही रखने के लिए लड़कियों को हाई फाइबर युक्त डाइट लेनी चाहिए. ऐसा करने से आपको लगातार एनर्जी मिलती रहेगी. पाचन तंत्र ठीक से काम करेगा और गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.
- मूंग दाल की खिचड़ी, मूंग-मसूर की दाल दलिया, ओट्स, मिलेट्स, पोहा, और चपाती जैसे भोजन का सेवन कर सकते हैं.
- विटमिन-बी से भरपूर चीजें भी फायदेमंद हो सकती है. इसके लिए आप रात को छुआरे भिगोकर रखें और अगले दिन खाएं.
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
मच्छरों के काटने पर सूजन और खुजली से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 4 शानदार घरेलू नुस्खे
ये तीन सुपरफूड्स थाइराइड के लिए हैं कमाल, डाइट में शामिल कर आसानी से पाएं छुटकारा!
Skin Care Tips: स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए इस विटामिन को 7 कारगर तरीकों से करें इस्तेमाल!
इम्यूनिटी बूस्ट कर एसिडिटी से तुरंत राहत देगा एक गिलास जूस, पर होते हैं गंभीर नुकसान भी!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं