विज्ञापन

16000 फीट ऊंचाई पर शुरू हुए पीरियड्स, खत्म हो गए थे सैनेटरी पैड्स, फिर पर्वतारोही ने निकाला देसी जुगाड़

16,000 फीट की बर्फीली चोटी पर अचानक पीरियड्स शुरू होने पर पर्वतारोही योगेश्वरी बोहरे ने गजब की सूझबूझ दिखाई. उन्होंने सैनिटरी पैड न होने पर टिशू पेपर और मेडिकल टेप से देसी पैड बनाकर अपनी चढ़ाई पूरी की.

16000 फीट ऊंचाई पर शुरू हुए पीरियड्स, खत्म हो गए थे सैनेटरी पैड्स, फिर पर्वतारोही ने निकाला देसी जुगाड़
पर्वतारोही योगेश्वरी बोहरे की कहानी इंटरनेट पर हुई वायरल.
insta@yogi_on_everest

VIRAL VIDEO: कल्पना कीजिए, आप हिमालय की बर्फीली चोटियों पर 16,000 फीट की ऊंचाई पर हैं. हवा इतनी पतली है कि सांस लेना भारी पड़ रहा है, हाड़ कपाने वाली हवाएं चल रही हैं और शरीर का हर हिस्सा जवाब दे रहा है. ऐसे मुश्किल हालात में अचानक किसी महिला को पीरियड्स (मासिक धर्म) शुरू हो जाएं, जहां न कोई दुकान हो, न टॉयलेट और न ही सैनिटरी पैड. यह कहानी है पर्वतारोही योगेश्वरी बोहरे की, जो हाल ही में इस तरह के संकट से गुजरीं. जब उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा, तो उन्होंने हार मानने के बजाय अपनी सूझबूझ का परिचय दिया. योगेश्वरी के इस वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. 

होममेड पैड तैयार किया

पर्वतारोहण की बड़ी-बड़ी कहानियों में अक्सर पीरियड्स के दर्द और उसकी व्यावहारिक दिक्कतों को छोड़ दिया जाता है. लेकिन योगेश्वरी ने इस पर खुलकर बात की. उन्होंने अपनी टीम में एकमात्र महिला होने के बावजूद मदद के लिए किसी का इंतजार नहीं किया. उन्होंने तुरंत फर्स्ट-एड किट से टिशू पेपर और मेडिकल टेप निकाला. टिशू पेपर को कई बार मोड़कर मोटा किया और टेप की मदद से एक देसी जुगाड़ वाला 'होममेड पैड' तैयार कर लिया.   

WATCH VIDEO

वायरल हो गई पोस्ट, हौसले की हो रही तारीफ

योगेश्वरी ने जब इस अनुभव का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (@yogi_on_everest) पर साझा किया, तो यह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. उन्होंने लिखा, "पहाड़ आपको सिर्फ चढ़ना नहीं सिखाते, बल्कि मुश्किल हालात में जीना, खुद को ढालना और समाधान खोजना भी सिखाते हैं." इंटरनेट पर लोगों ने उनके इस हौसले की जमकर तारीफ की. कई महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं, तो कुछ पुरुषों ने भी स्वीकार किया कि वे पहली बार समझ पाए कि महिलाओं का संघर्ष पुरुषों से कितना अलग और कठिन है.

योगेश्वरी की यह कहानी हमें सिखाती है कि मासिक धर्म कोई शर्म की बात नहीं है, बल्कि जीवन की एक सामान्य प्रक्रिया है. जैसे पहाड़ों पर चढ़ते समय वॉटर फिल्टर और अतिरिक्त मोजे रखना जरूरी है, वैसे ही पीरियड्स किट को भी पर्वतारोहण की चेकलिस्ट का हिस्सा होना चाहिए. 

यह भी पढ़ें | मनसा मूसा: इतिहास का सबसे अमीर इंसान, हज पर निकला और मिस्र को कंगाल कर गया

यह भी पढ़ें | भारत की सबसे महंगी ट्रेन में 7 दिन तक अमेरिकी यूट्यूबर ने किया सफर, बोले- ऐसा मजा तो यूरोप में भी नहीं आया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogeshwari Bohare, DIY, Period Bloating Home Remedies, Sanitary Pad, Khabar Zara Hat Ke 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com