पीरियड्स के दिनों में अक्सर महिलाएं अनईजी महसूस करती हैं, कभी मूड स्विंग तो कभी बेतहाशा दर्द. वहीं सैनिटरी पैड भी कई बार दर्द का कारण बन जाते हैं. पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को रैशेज हो जाते हैं. इनमें खुजली, सूजन और रेडनेस हो सकती है. कई बार रैशेज इतने गंभीर हो जाते हैं कि इनके साथ चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है. रैशेज से बचने के लिए हम कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं.
पीरियड्स रैशेज से बचाने में मददगार हैं ये टिप्स-
1. बदलते रहें पैड
एक ही पैड को बहुत लंबे समय तक पहनना न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए खराब है बल्कि यह पीरियड रैशेज की वजह भी बनता है. ऐसे में अगर आप रैशेज से आराम चाहते हैं तो पैड बार-बार बदलने की आदत डालें.
2. ऑप्शन्स देखें
पीरियड रैशेज के पीछे सैनिटरी नैपकिन मुख्य कारण हो सकती हैं. इसलिए, ऐसे ब्रांड का पैड इस्तेमाल करें जो पूरी तरह से कॉटन से बना हो. अगर आप पहले से ही उनका इस्तेमाल कर रहे हैं और रैशेज से परेशान हैं तो आप सैनिटरी नैपकिन की जगह टैम्पोन या पीरियड कप यूज कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Common Cold Signs: लंबे समय से है जुकाम तो हल्के में ना लें, घेर सकती हैं ये बीमारियां...

3. साफ-सफाई का दें ध्यान
संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया से छुटकारा पाने के लिए वजाइना के हिस्से को कुछ घंटों के गैप में साफ करते रहें, इसके लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें और इस हिस्से को ड्राई कर लें.
4. सही अंडरवियर का करें चुनाव
सुनिश्चित करें कि आप अपने पीरियड्स के दौरान कॉटन के अंडरवियर ही पहनें. इससे पसीना भी ज्यादा नहीं आता और आपकी स्किन को सांस लेने की जगह मिलती हैं. उचित वेंटिलेशन होने से रैशेज की संभावना कम हो जाती है.
Home Remedies for Sinus : अस्थमा की वजह बन सकता है साइनस, इन नेचुरल तरीकों से मिलेगी साइनस से राहत
5. टैल्कम पाउडर करें यूज
टैल्कम पाउडर लगाने से रैशेज होने की संभावना कम होती है. यह अतिरिक्त नमी को सोख लेता है और उस हिस्से को सूखा रखता है. इस तरह रैशेज होने की संभावना कम हो सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं